मुरैना जिले के जौरा के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर जौरा न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी मीरा कुशवाह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। व्यापारी को हनी ट्रैप कर मांगे थे 10 लाख रुपए
जानकारी के अनुसार, मई माह में जौरा के फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। ‘ व्यापारी की शिकायत पर जौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बस से भागने की कोशिश में पकड़ी गई आरोपी
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को एमएस रोड पर एक यात्री बस से फरार होने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
मामले में पुलिस पहले ही 12 मई को आरोपी सचिन कुशवाह और गजेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी मीरा कुशवाह की तलाश की जा रही है। ये हैं मामले के आरोपी पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप मामले में मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें मुरैना में समाज सेविका और भाजपा नेत्री का हनी ट्रैप
जौरा कस्बे के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप कर फंसाया गया और फिर उससे दस लाख रुपए की रकम ब्लैकमेलिंग कर मांगी गई। व्यापारी ने जौरा थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इसमें दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो महिला आरोपी अभी भी फरार है। पूरी खबर पढ़ें…
