रायसेन की जिला जेल में बुधवार को हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी और शरीर के अंदर घुस गई। घटना में प्रहरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने घायल दिग्विजय सिंह तोमर को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। फल की टोकरी लेने गेट पर आया आरोपी तभी गोली चलाई
बताया जा रहा है कि कैदी नीलेश ठाकुर जेल का गेट खुलवाकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने प्रहरी पर गोली चला दी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जेल में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम होना था। इसी कार्यक्रम के लिए फलों की टोकरी लेकर कैदी नीलेश ठाकुर गेट पर आया था और तभी उसने गोली चला दी। नीलेश ठाकुर बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला है। वह हत्या के प्रयास के एक मामले में विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में बंद है। उसके खिलाफ मामला हत्या के मामले में केस दर्ज है। बंदूक पहुंचने को लेकर सवाल उठे
घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल जैसी सुरक्षित जगह पर कैदी के पास बंदूक कैसे पहुंची। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
