Homeदेशस्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म:14 राज्यों से...

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म:14 राज्यों से 253 लोग हिरासत में लिए; इनके पास पाकिस्तान में बने ग्रेनेड मिले

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। एजेंसियों ने 14 राज्यों में कार्रवाई की। नेटवर्क के 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर उसके हमले की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 12 अगस्त को राज्य पुलिस बलों के साथ रियल टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग सिस्टम के जरिए यह जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। शाह बोले- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। शाह ने लिखा, “मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI के आतंकी संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क को नष्ट कर दिया। 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके हमले की साजिश नाकाम की। भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करके इस नेटवर्क को तोड़ दिया। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का शानदार उदाहरण है।” IED, ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद अमित शाह ने बताया कि ISI से फंडिंग पाने वाले इस समूह से IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले CCTV कैमरे बरामद हुए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार ISI सिंडिकेट का कनेक्शन भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों से है। यह नेटवर्क टारगेट किलिंग में भी शामिल रहा है। मंत्रालय ने कहा कि नेटवर्क लोकल मददगारों को पुलिस, रक्षा और धार्मिक स्थलों की रेकी करने के लिए पैसे देता था। इसके अलावा, जासूसी के लिए इन जगहों पर CCTV कैमरे लगाने का काम भी कराया जाता था। 80 से ज्यादा FIR दर्ज गृह मंत्रालय के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं। ये मामले UAPA, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि बरामद IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल सीसीटीवी कैमरे इस नेटवर्क के सीधे सीमा पार संबंधों की पुष्टि करते हैं। NIA का दावा- ब्राजील में छिपा है भट्‌टी पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी में ब्राजील में छिपा हुआ है। जुलाई में पंजाब से जुड़े आतंकी हमलों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में इसका खुलासा किया था। NIA का दावा है कि भट्‌टी, ब्राजील से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवाओं को अपने साथ जोड़ता है और फिर उन्हें अपने एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर उनसे घटनाओं को अंजाम दिलवाता है। पढ़ें पूरी खबर… ———————————- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बोला- भारत में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल, मेरा कोई राइट-लेफ्ट हैंड नहीं, लोगों को फंसाया जा रहा पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का जुलाई में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने भारत में उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर फिरौती मांगने और धमकी भरे फोन करने वालों को लेकर दावा किया है। वीडियो में भट्टी ने कहा कि उसका ऐसे किसी व्यक्ति या गिरोह से कोई संबंध नहीं है। उसने लोगों से अपील की कि उसके नाम से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here