Homeमध्यप्रदेशस्कूल में फंदे पर लटकी युवती, 5 शिक्षकों को नोटिस:सिवनी में प्रधानपाठक...

स्कूल में फंदे पर लटकी युवती, 5 शिक्षकों को नोटिस:सिवनी में प्रधानपाठक की गैरहाजिरी और चाबी मिलने पर उठे सवाल; मोबाइल भी गायब

सिवनी जिले के घंसौर विकासखंड अंतर्गत डोला गांव की माध्यमिक शाला में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवती का शव क्लासरूम में फंदे पर लटका मिला था। घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल के पांचों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बच्चों ने पंखे से लटका देखा शव, रसोईया की बेटी थी मृतका मंगलवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने क्लासरूम में पंखे से चुनरी के सहारे युवती का शव लटकते देखा। मृतका की पहचान मधुरानी यादव (22) के रूप में हुई। मधुरानी स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईया की बेटी थी, जो अक्सर मां का हाथ बंटाने और बच्चों को गतिविधि सिखाने स्कूल आया करती थी। सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और घंसौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, साथ ही युवती का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस परिजनों और स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। विभाग का कहना है कि शिक्षकों के जवाब आने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाबी कैसे मिली और समय से पहले क्यों पहुंची युवती? नोटिस में पूछे सवाल घंसौर बीआरसीसी कमलेश बघेल और बीडीओ मनीष मिश्रा ने बताया कि जांच में कई गंभीर कमियां पाई गई हैं। शिक्षकों से जवाब मांगा गया है कि: यह खबर भी पढ़ें… स्कूल परिसर में फंदे पर मिली रसोइया की बेटी:बच्चों ने दरवाजा खुलने पर लटका देखा; पुलिस-शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची सिवनी में मंगलवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 10:30 बजे सामने आई। मामला घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम डोला स्थित माध्यमिक शाला का है। मृतका की पहचान मधु यादव (22) पिता सोहन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here