Homeमध्यप्रदेशस्कूल के लिए निकली छात्रा, सरकारी क्वार्टर में मिला शव:शॉर्ट PM रिपोर्ट...

स्कूल के लिए निकली छात्रा, सरकारी क्वार्टर में मिला शव:शॉर्ट PM रिपोर्ट में हैंगिंग, सुसाइड नोट में छेड़छाड़ का शक, हाथ-पैर पर मिले चोट के निशान

एमपी नगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग यानी फांसी से होना बताया गया है। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि छात्रा ने आत्महत्या की थी या उसे किसी ने फांसी पर लटकाया। मामले में पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:40 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। परिवार के मुताबिक, वह स्कूल नहीं पहुंची और शाम तक घर भी नहीं लौटी। इसके बाद रात करीब 8 बजे एमपी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिवार और रिश्तेदारों ने रातभर उसकी तलाश की। शुक्रवार शाम करीब 6:38 बजे घर के पास स्थित सरकारी क्वार्टर के स्टोर रूम में छात्रा का शव मिला। परिजन का दावा है कि स्टोर रूम के बाहर ताला लगा हुआ था। सुसाइड नोट में छेड़छाड़ की आशंका घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जो अंग्रेजी और हिंदी में लिखा हुआ है। पुलिस को संदेह है कि हिंदी में लिखी एक लाइन बाद में जोड़ी गई हो सकती है। उस लाइन में एक युवक का नाम लिखा है, जिससे पुलिस ने पूछताछ की है। अब पुलिस नोट की हैंडराइटिंग की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पूरा नोट छात्रा ने ही लिखा था या उसमें किसी अन्य व्यक्ति ने कुछ जोड़ा। परिवार का कहना है कि छात्रा को अंग्रेजी नहीं आती थी। इसी वजह से अंग्रेजी में मिले नोट को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। कलाई पर कट के निशान, दो जगह मिला खून छात्रा के हाथ की कलाई पर कट का निशान मिला है। मौके पर दो स्थानों पर खून मिलने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा छात्रा के पैरों पर चोट और खरोंच के निशान बताए गए हैं। निजी अंग पर भी खून मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। स्कूल जाने की बात पर भी जांच परिवार ने पुलिस को बताया था कि छात्रा स्कूल गई थी और इसके बाद लापता हो गई। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की जांच में छात्रा स्कूल जाते हुए दिखाई नहीं दी है। इससे पुलिस को संदेह है कि वह घर से स्कूल के लिए निकली ही नहीं थी। अब जांच का एक अहम बिंदु यह है कि छात्रा स्कूल जाने की बात कहकर कहां गई और बाद में सरकारी क्वार्टर के स्टोर रूम तक कैसे पहुंची। फिरौती के फोन के दावे की भी जांच परिवार ने पुलिस को बताया था कि घटना से पहले किसी अज्ञात नंबर से फोन आया था और फोन करने वाले ने फिरौती के लिए रकम मांगी थी। परिवार का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर बच्ची की हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस कॉल डिटेल और अज्ञात नंबरों की जानकारी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फोन किसने किया और उसका छात्रा या परिवार से क्या संबंध था। जांच अधिकारी दिनेश खजुरिया के मुताबिक, छात्रा के दोस्तों और स्कूल फ्रेंड्स से पूछताछ की गई है। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, सुसाइड नोट और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग सामने आया है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच आगे नहीं बढ़ा रही है। यह स्पष्ट करने के लिए जांच जारी है कि छात्रा ने खुद फांसी लगाई या किसी ने उसे लटकाया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here