पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे मेदांता पहुंचे। उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात से पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी। वांगचुक के अनशन का आज 27वां दिन था। 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने X पर लिखा- कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है। वांगचुक ने 28 जून को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट पेपर लीक के मामलों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। मेदांता अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। मोदी बोले- वांगचुक डॉक्टरों का रूटीन फॉलो करें पीएम मोदी ने X पोस्ट कर कहा- मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें। अनशन खत्म करने की 4 तस्वीरें… वांगचुक के अनशन तोड़ने की 2 शर्तें… दीपके ने अनशन खत्म करने पर खुशी जताई कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। लेकिन, जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
