बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में राजा की पत्नी सोनम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा कि शिलॉन्ग हाईकोर्ट ने सोनम की जमानत बरकार रखी है। हालांकि, सोनम को जमानत की सभी शर्तों का पालन करना होगा। वहीं इसे लेकर राजा रघुवंशी के परिवार में नाराजगी है। बता दें कि इंदौर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी राज रघुवंशी की उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मामले में शिलांग पुलिस ने सोनम सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अप्रैल महीने में सोनम को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तब वह जमानत पर ही बाहर है। इसे लेकर शिलॉन्ग पुलिस ने हाईकोर्ट में उसकी जमानत रद्द कराने के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को फैसला आने के बाद सोनम को राहत मिल गई। अप्रैल माह में सोनम की जमानत होने पर राजा के भाई विपिन का कहना था सोनम के बाहर रहने से उनके परिवार को खतरा है। सोनम को जमानत मिलने के बाद से ही परिवार के लोगों ने रोष व्याप्त है। इस मामले में वे सीबीआई जांच की मांग भी कर चुके हैं। सोनम ने कहा था- नेपाल नहीं भागी हूं इससे पहले सोनम ने शिलॉन्ग में एक लोकल चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह वह नेपाल नहीं भागी है। उसने कहा था कि उसके बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। जनता से यही कहना चाहती हूं कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। विपिन ने की थी सीबीआई जांच की मांग राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी भी सोनम के सशर्त जमानत पर रिहा होने के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। विपिन ने आरोप लगाया था कि जमानत के बाद सोनम नेपाल भाग गई है। चार शर्तों पर दी थी जमानत इससे पहले शिलॉन्ग हाईकोर्ट ने सोनम को चार शर्तों पर जमानत दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि सोनम किसी भी गवाहों या सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगी। उसे हर पेशी में कोर्ट आना होगा। कोर्ट की अनुमति के बिना क्षेत्राधिकार नहीं छोड़ेगी। इसके अलावा उसे 50 हजार रुपए का निजी मुचलका भरना होगा। इसके बाद ही सोनम को जमानत दी गई थी। ये खबर भी पढ़ें… शादी, साजिश और मर्डर की पूरी स्टोरी तारीख- 24 जनवरी 2025। इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले प्लायवुड कारोबारी गोविंद रघुवंशी के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला उमा रघुवंशी थीं। उन्होंने कहा, ‘हमने समाज की पत्रिका में आपकी बेटी सोनम की कुंडली देखी है। हमारा बेटा राजा भी मांगलिक है।’ गोविंद बोला, ‘मेरी मां संगीता से बात कीजिए।’ उसने संगीता को मोबाइल दिया। पूरी खबर पढ़ें…
