Homeमध्यप्रदेशसैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर FIR:बिना अनुमति के सड़क जाम करने पर...

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर FIR:बिना अनुमति के सड़क जाम करने पर कार्रवाई, विधायक बोले- भाजपा के दबाव में झूठा केस

रतलाम में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 4 लोगों पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज की है। यह सभी लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर सिटी फोरलेन पर प्रदर्शन करने बैठे थे। विधायक ने बुधवार दोपहर रतलाम में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बैनर तले खाद, बीज, बिजली और ग्रामीण समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। 47 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर एडीएम को ज्ञापन सौंपा था। इसी दिन फोरलेन पर भी चक्काजाम किया था
इसके पहले विधायक व उनके समर्थकों को प्रशासन व पुलिस ने बंजली फोरलेन रोड पर रोका था। वहीं पर ज्ञापन देने की बात कही थी, लेकिन विधायक व उनके समर्थक नहीं माने। 800 से 1000 समर्थकों के साथ फोरलेन रोड से पैदल ही शहर में कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकल गए। अधिकारियों ने दो से तीन जगहों पर इन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस से धक्का-मुक्की व बैरिकेड्स हटाकर समर्थक आगे बढ़ गए थे। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद विधायक समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए थे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट में नहीं जाने दिया
विधायक समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाकर कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया था। इस कारण सभी कलेक्ट्रेट के बाहर सिटी फोरलेन पर बैठ गए थे। अलग-अलग नेताओं ने सभा को संबोधित किया था। सभी कलेक्ट्रेट में जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब एक घंटे तक विधायक ने ज्ञापन का वाचन कर लोगों को संबोधित किया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा था। फिर पांच लोगों की कलेक्टर से मिलने की बात कही थी। विधायक का प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला था। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया
आए दिन होने वाले धरना-प्रदर्शन, रैली, चक्काजाम और सड़क पर बैठने जैसी गतिविधियों को लेकर 25 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर रोक लगाई गई है। विधायक द्वारा बिना अनुमति प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट के बाहर बैठकर सड़क जाम की गई। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने विधायक समेत जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा निवासी बरड़ा (सैलाना), जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार निवासी रतनपीठ, बाजना तथा भील विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश माल समेत अन्य लोगों पर धारा 223(ए) के तहत केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदर्शन के कारण कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति निर्मित हुई। सड़क जाम होने से आमजन परेशान हुए। कोर्ट चौराहे पर बलपूर्वक बैरिकेड्स गिराकर भय का माहौल बनाया गया। अनुविभागीय अधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया गया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने राजस्व निरीक्षक तरुण रघुवंशी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। विधायक बोले- हम लड़ाई लड़ते रहेंगे
एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। विधायक ने कहा कि जिले में लोक अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन और अदालत तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। एफआईआर भी निरस्त करवाएंगे। बीजेपी ने पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाकर झूठा केस दर्ज करवाया है। इससे हमारे किसान साथियों का मनोबल और ऊंचा होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारी आगामी योजनाओं को भांप गई है, इसलिए हमें कमजोर करने की कोशिश कर रही है। मगर हम हर हाल में अगले साल पंचायती राज चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सैलाना, बाजना, रतलाम ग्रामीण और पिपलोदा जनपदों में जनपद अध्यक्ष और सभी सरपंच पदों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रतलाम में खाद, बीज, बिजली और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने बुधवार को रतलाम में जोरदार प्रदर्शन किया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करीब 800 से 1000 समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने निकले। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here