Homeछत्तीसगढ़सेक्स रैकेट...कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती:पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल...

सेक्स रैकेट…कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती:पुलिस ने ‘पॉइंटर’ भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, जहां पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। इस दौरान एक कमरे में युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में दो लड़कियों के साथ एक और युवक भी मौजूद था। पॉइंटर से सिग्नल मिलते ही पुलिस दबिश देकर महिला दलाल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों का भी रेस्क्यू किया गया। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली की है।
जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि, छोटे अतरमुड़ा के एक किराए के मकान में महिला दलाल लड़कियों से देह व्यापार करा रही है। इसके बाद पुलिस ने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। उससे सिग्नल मिलने के बाद पुलिस टीम ने मकान में छापेमारी की। आपत्तिजनक स्थिति में मिले ग्राहक छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक पुरुष मौजूद था। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को सुरक्षित निकाला। वहीं, महिला दलाल सहित दो ग्राहकों को हिरासत में लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। साथ ही महिला दलाल के पास से पॉइंटर के दिए 2,500 रुपए कैश भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला ने किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चलाने की बात स्वीकार की है। इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई पुलिस ने महिला दलाल गुंजन चौहान (36), नेहरू चौहान (37) और मीर रविउल (34) को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ चक्रधरनगर पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- एसएसपी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, महिलाओं के शोषण और अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ……………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… थ्री-स्टार होटल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट: असम-कोलकाता की लड़कियां हिरासत में, पुलिस ने कस्टमर भेजकर पकड़ा, संचालक-होटल मैनेजर अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। सोमवार रात पुलिस ने थ्री-स्टार ट्रिनिटी होटल की 7वीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में दबिश दी। इस दौरान 3 युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। इसके अलावा मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here