Homeछत्तीसगढ़सेंट्रल छत्तीसगढ़ में 2 दिन लू का अलर्ट:इसके बाद 2-3° गिर सकता...

सेंट्रल छत्तीसगढ़ में 2 दिन लू का अलर्ट:इसके बाद 2-3° गिर सकता है तापमान; राजनांदगांव में 44° पारा; बिलासपुर-मुंगेली में बारिश

छत्तीसगढ़ में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है और अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। राजनांदगांव 44.5°C के साथ सबसे गर्म रहा है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसी दौरान मौसम का मिजाज भी बदल सकता है। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन के असर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है, वहीं कुछ जगहों पर रात में भी गर्मी बनी रह सकती है। इससे पहले सोमवार को बिलासपुर और मुंगेली में शाम के वक्त तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रायपुर में शाम को बदल सकता है मौसम राजधानी में दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दो दिन बाद राहत की उम्मीद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल दो दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन उसके बाद पारे में गिरावट दर्ज हो सकती है। यानी अभी लू और उमस से जूझना पड़ेगा, मगर सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ कुछ राहत मिल सकती है। गर्मी से बचाव जरूरी मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज गर्मी और लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें। क्यों बढ़ रही गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विदर्भ से लेकर दक्षिण भारत तक ट्रफ लाइन और बंगाल-ओडिशा क्षेत्र में ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रभाव के चलते गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
क्या है हीट वेव? मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है, तब लू की स्थिति बन सकती है। सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा तापमान होने पर हीट वेव मानी जाती है। सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक बढ़ने पर सीवियर हीट वेव घोषित होती है। अगर वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच जाए तो भी हीट वेव मानी जाती है। 47 डिग्री या उससे अधिक होने पर सीवियर हीट वेव की स्थिति बनती है।
वार्म नाइट का भी खतरा मौसम विभाग ने गर्म रातों (Warm Night) को लेकर भी चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा होने पर वार्म नाइट और इससे अधिक होने पर वेरी वार्म नाइट माना जाता है। ऐसी स्थिति में रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती। गर्मी की तस्वीरें देखिए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here