Homeमध्यप्रदेशसीधी में घर में लड़की से गैंगरेप:पुताई करने आए दो युवकों ने...

सीधी में घर में लड़की से गैंगरेप:पुताई करने आए दो युवकों ने बंधक बनाया, 40 हजार रुपए भी ट्रांसफर कराए

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में घर में पुताई का काम करने आए दो युवकों ने एक लड़की को अकेले पाकर बंधक बना लिया। उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और डरा-धमकाकर ऑनलाइन पैसे भी लूट लिए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। यह खौफनाक घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोपी अनूप साकेत और राकेश साकेत पुताई और पेंटिंग के काम के बहाने घर के अंदर आए थे। उस वक्त 20 साल की लड़की घर में बिलकुल अकेली थी। आरोपियों ने इसका फायदा उठाया और लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने लड़की के ही मोबाइल से ‘फोन पे’ (PhonePe) ऐप के जरिए 40,000 रुपए ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कमरे में बंद कर किया सामूहिक दुष्कर्म पैसे लूटने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा। उन्होंने लड़की को एक कमरे में बंधक बना लिया और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। जब पीड़ित लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश की और विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने चंद घंटों में दोनों को पकड़ा शाम को जब परिवार के लोग घर लौटे, तो रोती हुई पीड़ित लड़की ने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई। परिवार तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात करीब 8 बजे केस दर्ज किया। सीधी एसपी संतोष कोरी ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई। देर रात ही आरोपियों के छिपने के ठिकानों पर छापेमारी की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया और शाम 5 बजे उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है। एसपी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here