Homeमध्यप्रदेशसीएम डॉ. मोहन यादव का आज लहार दौरा:लाड़ली बहना योजना की 38वीं...

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज लहार दौरा:लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे; 239 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

सीएम डॉ. मोहन यादव आज रविवार को भिंड जिले के लहार दौरे पर रहेंगे। वे यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले को करीब 239 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और लहार विधायक अम्बरीश शर्मा (गुड्डू) ने देर रात तक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरा प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर है। 239 करोड़ के 56 विकास कार्यों की सौगात सीएम डॉ. मोहन यादव जिले में 238.96 करोड़ रुपए लागत के कुल 56 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 40 कार्यों का लोकार्पण तथा 16 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पित होने वाले प्रमुख कार्यों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौम्हों और अकलोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरपुरा और उमरी, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिंड का कर्मशाला भवन, 50-50 सीटर अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका छात्रावास, शासकीय महाविद्यालय अकोड़ा का भवन तथा अमायन का संयुक्त तहसील भवन शामिल हैं। 83 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री 83.33 करोड़ रुपए की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें ग्राम प्रतापपुरा में अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशाला भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का अतिरिक्त भवन, 250 सीटर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह (रैन बसेरा), वैशाली नदी पर जलमग्नीय पुल, अटेर और गोहद के नवीन जनपद पंचायत भवन, मछण्ड, मिहोना, श्यामपुरा और असवार में गौशाला निर्माण तथा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना योजना के तहत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे सिकरी जागीर मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे लहार की गल्ला मंडी स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे विधायक अम्बरीश शर्मा के गृह ग्राम सिकरी जागीर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद भाटनताल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:45 बजे वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने पूरी की तैयारियां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, यातायात, मंच, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here