Homeछत्तीसगढ़सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर संगीता-केतन शाह पर FIR:विवादित जमीन का 50 लाख...

सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर संगीता-केतन शाह पर FIR:विवादित जमीन का 50 लाख में सौदा, 10 लाख एडवांस, उसी जमीन पर 4.50 करोड़ लिया लोन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाने में सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। रसूखदार होने के कारण महीनों तक शिकायत पुलिस की फाइलों में दबी रही। अब कोर्ट के हस्ताक्षेप के बाद कार्रवाई की गई है। आरोप है कि, आरोपियों ने ग्राम कोहका की विवादित जमीन को विवाद मुक्त बताकर 50 लाख में सौदा किया। 10 लाख एडवांस भी लिए, लेकिन बाद में रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। उसके बाद उसी जमीन पर 4.5 करोड़ का लोन ले लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद धारा 406, 420, 468 और 471 समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित सुनील कुमार सोमन का आरोप है कि, कई महीनों तक शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जमीन विवादित निकली, खरीदार से छिपाई जानकारी प्रार्थी सुनील कुमार सोमन के मुताबिक, 13 मार्च 2023 को इकरारनामा हुआ था। आरोपी पक्ष ने ग्राम कोहका स्थित करीब 0.10 हेक्टेयर जमीन को पूरी तरह साफ और विवाद मुक्त बताया था। 50 लाख में सौदा और 10 लाख एडवांस लेने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम लौटाई गई। बाद में जांच में पता चला कि, जिस जमीन को बेचा जा रहा था, वह पहले से किराए और लीज विवाद में फंसी हुई थी। आरोप है कि यह जानकारी जानबूझकर खरीदार से छिपाई गई। उसी जमीन पर 4.5 करोड़ का लोन लेने का आरोप शिकायत में यह भी सामने आया कि, उसी जमीन के दस्तावेजों को गिरवी रखकर एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड से करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपए का लोन लिया गया था। प्रार्थी का कहना है कि यदि जमीन पहले से बैंक में मॉर्गेज थी, तो इसकी जानकारी पहले ही दी जानी चाहिए थी। कोर्ट ने दस्तावेजों की जांच के बाद पहली नजर में धोखाधड़ी का मामला मानते हुए FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। रसूख की वजह से नहीं हुई सुनवाई सुनील कुमार सोमन ने आरोप लगाया कि, संगीता केतन शाह की राजनीतिक और कारोबारी पहुंच होने के कारण पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि वे 4-5 महीने तक थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार कोर्ट में आवेदन लगाने के बाद पुलिस को FIR दर्ज करनी पड़ी। जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। फिलहाल सुपेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेताओं के साथ फोटो वायरल मामला दर्ज होने के बाद संगीता केतन शाह और उनके पति के कई नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि संगीता शाह पिछले विधानसभा चुनाव में वैशाली नगर सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सिंप्लेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज:दुर्ग में जमीन खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़ा; संगीता शाह पर एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप दुर्ग जिले की सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह को एक करोड़ रुपए की ठगी के मामले में राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्होंने तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here