बड़े आयोजन, त्योहार और पीक सीजन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। अभी तक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्लेटफॉर्म के बाहर अस्थायी टेंट या पंडाल लगाकर इंतजाम किए जाते हैं। अब रेलवे स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहा है। नए प्लान के तहत प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर रेन बसेरा के नजदीक 8-10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में पक्का होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इसमें 2000-3000 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। खासतौर पर सिंहस्थ के चलते भी ये कदम उठाया जा रहा है। ये सुविधाएं : सिंहस्थ के अलावा भी उपयोगी
