Homeमध्यप्रदेशसिंघार बोले- भागीरथपुरा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो:कहा- सिर्फ अफसरों पर कार्रवाई,...

सिंघार बोले- भागीरथपुरा की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो:कहा- सिर्फ अफसरों पर कार्रवाई, जनप्रतिनिधियों पर क्यों नहीं; इंदौर से उज्जैन तक भू-माफिया एक्टिव

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रविवार को इंदौर पहुंचे। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरसी सेतिया द्वारा आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सिंघार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों, भू-माफिया, युवाओं के रोजगार और भर्ती समेत कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। भागीरथपुरा की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई मौतों के मामले में सिंघार ने कहा कि इंदौर की जनता को गंदा पानी पिलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सिर्फ अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सिंघार ने कहा कि इंदौर की जनता को खुद आगे आकर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाएगी। इंदौर-उज्जैन में भू-माफिया का आरोप सरकारी जमीनों पर कब्जे के मुद्दे पर सिंघार ने आरोप लगाया कि इंदौर से उज्जैन तक भाजपा नेताओं के संरक्षण में भू-माफिया सक्रिय हैं। उन्होंने रेवती रेंज में आशा हॉल निर्माण और अन्य सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। सिंघार ने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारी भी बोलने से बच रहे हैं। रोजगार और भर्ती पर सरकार से जवाब मांगा युवाओं के रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर सिंघार ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग-1, वर्ग-2, अतिथि शिक्षक भर्ती और OBC आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। विजयवर्गीय के शक्कर वाले बयान पर तंज कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के शक्कर की कीमतों को लेकर दिए बयान पर सिंघार ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि विजयवर्गीय स्वयं शक्कर नहीं खाते हैं तो कम से कम जनता को यह बता दें कि सस्ती शक्कर कब मिलेगी। छात्र राजनीति पर बोले- छात्र हनुमान की तरह छात्र राजनीति और युवाओं की आवाज को लेकर सिंघार ने कहा कि छात्र हनुमान की तरह हैं। उन्होंने कहा कि जब हनुमान लंका में आग लगाते हैं तो उसका जलना तय होता है। सरकार को युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here