Homeमध्यप्रदेशसात दिन लापता रहे युवक की लाश मिली:पार्टी के लिए निकला था,...

सात दिन लापता रहे युवक की लाश मिली:पार्टी के लिए निकला था, पत्नी के प्रेम संबंध और कर्ज की कहानी में उलझी पुलिस

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज कहानी नरसिंहपुर के एक ऐसे मर्डर केस की, जिसने पुलिस को कई दिनों तक उलझाए रखा। एक युवक दोस्त की पार्टी में जाने के लिए घर से निकला और फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिवार और पुलिस उसे तलाशते रहे, लेकिन सात दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिर एक तालाब से मिली लाश ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने इसी एंगल पर जांच शुरू की। जांच एक ऐसे मोड़ तक पहुंची, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कौन था इस पूरी वारदात के पीछे? और क्या था एक फोन कॉल का राज? पढ़िए पूरी कहानी… 24 जनवरी 2021, करेली (नरसिंहपुर)। हल्की ठंड वाली शाम थी। बाजार से लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे धर्मकांटे पर बैठा 32 साल का सपनेश पटेल भी घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसका मोबाइल बजा। फोन उसके एक परिचित का था। दूसरी तरफ से पार्टी में आने की दावत मिली और सपनेश तुरंत तैयार हो गया। बाजार पहुंचा… फिर अचानक गायब हो गया सपनेश करेली तक तो पहुंचा, लेकिन उसके बाद वह कहां गया, किसी को पता नहीं चला। रात होने लगी। परिवार ने सोचा, शायद किसी काम में रुक गया होगा। लेकिन पूरी रात बीत गई, न वह घर लौटा और न ही उसका कोई फोन आया। अगली सुबह भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन की चिंता बढ़ गई। रिश्तेदारों, दोस्तों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश शुरू हुई। गांव में भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इलाके में कर्ज लेकर भागने की भी चर्चा सपनेश का मोबाइल बंद था और बाइक भी गायब थी। आखिरकार 25 जनवरी को परिवार ने करेली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पूरा सप्ताह बीत गया। सपनेश का कहीं कोई पता नहीं चला।
जांच के दौरान गांव में तरह-तरह की चर्चा भी सामने आने लगीं। एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि सपनेश पर पहले भी काफी कर्ज था। कर्जदारों के दबाव से बचने के लिए वह पत्नी के साथ इंदौर चला गया था। बाद में परिवार ने कर्ज चुका दिया तो वह वापस गांव लौट आया। ग्रामीण का कहना था कि उसने फिर कई लोगों से उधार लिया था, इसलिए संभव है कि वह दोबारा कहीं चला गया हो। आखिरी फोन कॉल ने बढ़ाया संदेह पुलिस ने सपनेश की कॉल डिटेल निकलवाई। जांच में सामने आया कि गायब होने से पहले उसकी आखिरी बातचीत सूर्यप्रकाश पटेल से हुई थी। सूर्यप्रकाश उसका रिश्तेदार भी था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसी ने सपनेश को शराब पार्टी के लिए बुलाया था। हालांकि इसके बाद वह भी बार-बार यही कहता रहा कि सपनेश कर्ज की वजह से कहीं चला गया होगा। उसके जवाब पुलिस के संदेह को कम करने के बजाय और बढ़ा रहे थे। कुछ दिन बाद तालाब से मिला शव 31 जनवरी को करेली से कुछ किलोमीटर दूर डूडा गांव के पास स्थित एक तालाब में ग्रामीणों की नजर पानी में एक लाश पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सात दिन तक पानी में रहने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुका था। सपनेश लापता था इसलिए पुलिस ने उसके परिजन को बुलाकर शिनाख्त कराई तो वह लाश सपनेश की ही निकली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दिया राज शुरुआत में पुलिस आत्महत्या और हादसे-दोनों पहलुओं पर जांच कर रही थी। चूंकि शव तालाब में मिला था, इसलिए डूबने से मौत की आशंका भी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारी तस्वीर साफ कर दी। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि सपनेश की मौत डूबने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी। उसके गले पर तार जैसी किसी चीज से कसने के निशान मिले थे। साफ हो गया कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव तालाब में फेंक दिया गया। शक की सुई पत्नी और रिश्तेदार पर अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई कि सपनेश की हत्या से सबसे ज्यादा फायदा किसे हो सकता था। इसी दौरान सपनेश के भाई ने एक अहम जानकारी दी। उसने बताया कि सूर्यप्रकाश का घर में लगातार आना-जाना था। एक बार उसने सूर्यप्रकाश और अपनी भाभी स्लेखा को साथ बैठकर नाश्ता करते और हंसी-मजाक करते भी देखा था। अब पुलिस के सामने ये सवाल खड़े थे- क्या सूर्यप्रकाश पुलिस को गुमराह कर रहा है?
क्या वाकई कातिल कोई और है?
क्या सपनेश की पत्नी का इस हत्या में कोई रोल है?
या, सपनेश की हत्या कर्ज के विवाद के कारण हुई? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे कल मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-2 में… ये भी भी पढ़ें… 1. टूरिस्ट स्पॉट घूमने निकली लड़की और बॉयफ्रेंड लापता, पार्ट-1 मध्य प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल पातालपानी को एक खूंखार गैंग ने अपना शिकारगाह बना लिया था। बदमाश मौका मिलते ही कपल्स को घेर लेते, लूटपाट करते, युवतियों के साथ दरिंदगी करते, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते और फिर धमकाकर छोड़ देते। पढ़ें पूरी खबर…
2. गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के कपड़े उतरवा खाई में धकेला, पार्ट-2 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट्स पर सक्रिय एक खतरनाक गैंग सुनसान जगहों पर घूमने आने वाले युवा जोड़ों को निशाना बनाता था। 6 नवंबर 2017 को महू से पातालपानी और मेहंदीकुंड घूमने गए हिमांशु और श्रेया अचानक लापता हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here