जल्दी अमीर बनने के लालच में नर्मदापुरम नगरपालिका उपाध्यक्ष के बेटे समेत तीन युवकों को उज्जैन पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के सदस्य हैं। तीनों दिल्ली के बड़े साइबर ठगों के इशारे पर उज्जैन आए। फर्जी आधार कार्ड और फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर चार रुपए का सोना खरीदा। जिस शोरूम से सोना खरीदा, वहां भुगतान के चलते खाता होल्ड हो गया। शोरूम संचालक ने उज्जैन के माधवनगर थाने में इसकी सूचना दी। भुगतान साइबर ठगी के खातों से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी नेटवर्क पर काम किया। इससे महाकाल क्षेत्र की होटल में रह रहे तीनों युवक पकड़ में आ गए। पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार शाम एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेसवार्ता में यह खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अनिमेष वर्मा करीब तीन महीने पहले क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म बॉयनेन्स पर सात्विक नाम की टेलीग्राम डिजिटल आईडी के संपर्क में आया था। ठगों ने यूएसडीटी के जरिए विदेशी करेंसी की खरीद-बिक्री पर भारी मुनाफे का लालच दिया। बाद में अनिमेष ने अपने साथी कशिश बढ़ानी, राहुल गुप्ता को भी शामिल कर लिया। तीनों 10 दिन से महाकाल थाना क्षेत्र की दो होटलों में रुके थे। चार दिन में तीनों ने ठगों को क्यूआर कोड भेजकर सोना खरीदा। तीनों को पुलिस रिमांड पर लिया है। तीनों एमबीए की पढ़ाई कर चुके हैं। निवेश का लालच, गोल्ड की कमोडिटी वैल्यू कम नहीं होती
दिल्ली से बड़ा डिजिटल सिंडिकेट ऑपरेट हो रहा है। ठग जानबूझकर पेट्रोल पंपों, सोने में पैसा निवेश करवाते हैं क्योंकि गोल्ड की कमोडिटी वैल्यू कभी कम नहीं होती। आरोपियों ने फर्जी आईडी उपयोग की। माधवनगर टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया मुख्य आरोपी अनिमेष (अनुराग) उर्फ अन्नी वर्मा करीब तीन महीने पहले क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म बॉयनेन्स पर सात्विक नाम की एक टेलीग्राम डिजिटल आईडी के संपर्क में आया था। ठगों ने विदेशी करेंसी की खरीद-बीकी पर भारी मुनाफे का लालच दिया। अनिमेष ने कशिश और राहुल को भी शामिल किया। इनके साथ साइबर ठगी फिर खरीदा सोना
राजस्थान (नागौर) निवासी मोहम्मद नासिर के खाते से 2.88 लाख रुपए, पंजाब के सुरिंदर सिंह के खाते से 95 हजार रुपए, गाजियाबाद के मनोज कुमार के खाते से 99 हजार रुपए।
उज्जैन में इन ज्वेलर्स से खरीदा तीनों ने सोना
5 जून को महावीर ज्वेलर्स फ्रीगंज से 92 हजार का सोना, 6 जून को डीपीके ज्वेलर्स से 92 हजार का सोना, 9 जून को माहेश्वरी ज्वेलर्स से 91 हजार का सोना और 11 जून को डीपी ज्वेलर्स से 1 लाख 50 हजार का सोना खरीदा गया। तीन राज्यों के पीड़ितों के खातों से किया भुगतान
ठगों ने सोने का यह भुगतान राजस्थान के नागौर निवासी मोहम्मद नासिर के खाते से 2.88 लाख रुपए, पंजाब के सुरिंदर सिंह के खाते से 95 हजार और गाजियाबाद के मनोज कुमार के खाते से 99 हजार साइबर ठगी कर किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अब यह रकम होल्ड करवा दी है। सीएसपी दीपिका शिंदे के साथ माधवनगर टीआई पचौरिया, एसआई शालिगराम चौहान, एसआई प्रतीक यादव, एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम के साथ टीम को लगाया है। गिरफ्तार आरोपी 21 जून तक रिमांड पर है। जिसने पूछताछ की जा रही है। तीनों ही अच्छे और रसूखदार परिवारों से
