Homeमध्यप्रदेशसाइकिल से सीहोर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी:भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा,...

साइकिल से सीहोर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी:भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा, 14-15 जुलाई से नए अभियान का ऐलान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार सुबह करीब 9:50 बजे साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे। उन्होंने जन-जन से जुड़ने और जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की। सीहोर पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीहोर पहुंचने के बाद पटवारी ने प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मध्य प्रदेश की खुशहाली और जनता की समृद्धि की कामना की। गणेश मंदिर से निकलने के बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में ‘अद्भुत और अकल्पनीय भ्रष्टाचार’ का बोलबाला है, और यह सरकार ‘अलीबाबा चालीस चोर’ की तरह काम कर रही है। अयोध्या चढ़ावा केस को ‘खुला भ्रष्टाचार’ बताया
पटवारी ने अयोध्या के जमीन घोटालों और महाकाल लोक में कथित ‘लूट’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन गंभीर सवालों पर मुख्यमंत्री पूरी तरह मौन हैं। उन्होंने अयोध्या में चढ़ावा चोरी की घटना को ‘खुला भ्रष्टाचार’ करार दिया। इस दौरान जीतू पटवारी ने कांग्रेस के भविष्य के विजन और राहुल गांधी की सोच पर आधारित एक बड़े अभियान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 14 और 15 तारीख को कांग्रेस ‘नई सोच और क्रांतिकारी विचार’ के साथ पूरे मध्य प्रदेश में जनता के बीच जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर बच्चे के लिए सुरक्षित शिक्षा और शिक्षा की गारंटी सुनिश्चित करना है। कहा- दतिया में बीजेपी के खिलाफ भारी आक्रोश
पटवारी ने अपने दतिया दौरे का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां की जनता में भाजपा शासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं और आगामी चुनाव में दतिया से कांग्रेस ‘शत-प्रतिशत ऐतिहासिक जीत’ दर्ज करेगी। जीतू पटवारी की इस साइकिल यात्रा और जन-सरोकार के मुद्दों ने सीहोर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here