Homeमध्यप्रदेशसांसद सोलंकी ने मक्सी फोरलेन, आरओबी का निरीक्षण किया:29.51 करोड़ से बनेगा...

सांसद सोलंकी ने मक्सी फोरलेन, आरओबी का निरीक्षण किया:29.51 करोड़ से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज; निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने गुरुवार शाम शाजापुर जिले के मक्सी में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों, ठेकेदार और सुपरवाइजर को हिदायत दी कि वे काम की गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। खुदाई से बढ़ गई थी जनता की परेशानी सांसद सोलंकी ने बताया कि बारिश के मौसम में फोरलेन निर्माण के लिए की गई खुदाई के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वे खुद जमीनी हकीकत जानने पहुंचे। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अफसरों को निर्देश दिए कि आम जनता की इस परेशानी को तुरंत दूर किया जाए और काम वाली जगहों पर सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। दिसंबर 2026 तक पूरा होगा ओवरब्रिज का काम सांसद ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 29 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस रेलवे ओवरब्रिज का काम दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था, जिसका लगभग 90 फीसदी हिस्सा पूरा हो चुका है। इस ब्रिज में कुल 17 पिलर बनने हैं, जिनमें से 14 तैयार हो चुके हैं। रेलवे से जुड़े बाकी बचे कामों को पूरा कर इस पूरी परियोजना को दिसंबर 2026 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है। कई जिलों और विधानसभाओं को मिलेगा फायदा इस निर्माण कार्य के पूरा होने से मक्सी के साथ-साथ देवास, शाजापुर, तराना विधानसभा और उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ब्यावरा, सुजालपुर, कालापीपल, गुना, अशोकनगर, भिंड और मुरैना जैसे कई बड़े क्षेत्रों के बीच आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here