Homeमध्यप्रदेशसहायक प्रबंधक को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा:कियोस्क अनुमति के...

सहायक प्रबंधक को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा:कियोस्क अनुमति के बदले मांगे थे 10 हजार रुपए; हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही टीम

शहडोल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जबलपुर की टीम ने की। प्रबंधक को बैंकिंग कियोस्क संचालन की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा गया है। यह कार्रवाई शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह की शिकायत पर की गई। फरियादी ने जिले में चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था। आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने प्रस्ताव स्वीकृत करने और आवश्यक अनुमति जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर फरियादी ने सीबीआई जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक एस.के. राठी से शिकायत की। शिकायत के प्रारंभिक सत्यापन के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के तहत गुरुवार को शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर बैंक अधिकारी से मिलने पहुंचे। बताया गया कि प्रबंधक ने बैंक परिसर के बाहर गुरुद्वारे के पास दीपेंद्र सिंह से 10 हजार रुपए लिए। जैसे ही उसने रिश्वत की राशि अपने कब्जे में ली, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की सीबीआई अधिकारियों ने प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। सूत्रों के अनुसार, प्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी सहायक प्रबंधक ग्वालियर का रहने वाला है, जिसके चलते सीबीआई टीम ने उसके ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापामार कार्रवाई की है। सीबीआई की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here