Homeछत्तीसगढ़सरगुजा में दो सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत:मैनपाट में 3...

सरगुजा में दो सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत:मैनपाट में 3 युवकों की जान गई, हाईवे पर ट्रक ने महिला को कुचला

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। मैनपाट में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों ने जान गंवा दी, जबकि नेशनल हाईवे-43 पर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, मृतकों के पहचान अर्जुन लोहार (23), विफल कुमार माझी (21), गुड्डू राम (22) की मौत और रीता एक्का (48) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच कर रही है। पहली घटना: मैनपाट में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की मौत कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर-बिजलहवा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर ही लुंड्रा निवासी अर्जुन लोहार (23) और सीतापुर के कोट निवासी गुड्डू राम (22) की मौत हो गई। तीसरे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विफल कुमार माझी (21) को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मैनपाट घूमने गए थे युवक परिजनों ने बताया कि, विफल कुमार अपने दोस्त गुड्डू राम के साथ मैनपाट घूमने गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। वहीं, अर्जुन लोहार अपनी ससुराल नर्मदापुर जा रहा था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय मौसम साफ था और शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। दूसरी घटना: हाईवे पर ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर नेशनल हाईवे-43 पर सेदम बाजार के पास पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में देवरी निवासी रीता एक्का (48) की मौत हो गई, जबकि उनके पति सुखन एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सीतापुर से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here