Homeमध्यप्रदेश'सरकार है या हत्या करने वाली मशीनरी':ग्वालियर में बोले जीतू पटवारी- दोषियों...

‘सरकार है या हत्या करने वाली मशीनरी’:ग्वालियर में बोले जीतू पटवारी- दोषियों को 24 घंटे में जेल भेजे; राहुल के दौरे को अनुमति दें

ग्वालियर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहा है और सरकार सोई हुई है। ​24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग सागर जिले की बंडा तहसील के गूगरा खुर्द, नौराज, बराज समेत गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर पटवारी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले सागर के शाहपुरा में 9 और अब बंडा में 11 लोगों की जान जा चुकी है। पटवारी ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री को पहले ही पत्र लिखकर आगाह किया था कि प्रदेश नशे की गिरफ्त में है। सरकार 24 घंटे के भीतर दोषियों को जेल भेजे। अगर इतनी मौतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो जनता को सोचना पड़ेगा कि यह सरकार है या हत्या करने वाली मशीनरी।” ​राहुल के कार्यक्रम को अनुमति देने की मांग इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पटवारी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है। उनके मुताबिक, कार्यक्रम में छात्रों के भविष्य, रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ओपन डिबेट होगी। नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने कहा, “अनुमति न देना सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों के भविष्य के लिए नेहरू स्टेडियम की स्वीकृति जारी करनी चाहिए।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here