Homeमध्यप्रदेशश्री हिंदू उत्सव समिति के युवा मोर्चा का गठन:ऋषभ विश्वकर्मा बने अध्यक्ष,...

श्री हिंदू उत्सव समिति के युवा मोर्चा का गठन:ऋषभ विश्वकर्मा बने अध्यक्ष, 63 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

श्री हिंदू उत्सव समिति ने संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 63 सदस्यीय युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भवानी चौक, सोमवारा निवासी ऋषभ विश्वकर्मा को सौंपी। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि युवा मोर्चा का उद्देश्य शहरभर के युवाओं को संगठन से जोड़ना, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाना तथा हिंदू समाज में संस्कार, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी युवाओं के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाएगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ विश्वकर्मा ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए 15 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 5 मंत्री, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी तथा कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि पूरे भोपाल में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। प्रमुख नियुक्तियां इसके अलावा अभिषेक परमार, राहुल मारण, अलंकार शर्मा, अमित त्रिपाठी, प्रतीक जैन, अमित वर्मा, जयदीप ठाकुर, सुरेश साहू, नीतेश लोधी, राहुल डाबी, साहित्य साहू, अमित गुप्ता, उदय श्रीवास्तव, प्रभात सोनी, दीपक खेमानी सहित अन्य पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं दीपक साहू, गर्व सक्सेना, दीपक सिंह परमार, संजू दांगी, नितिन बमन और बबलू बरार को मंत्री तथा राहुल सक्सेना को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here