Homeमध्यप्रदेशश्योपुर बाढ़ राहत घोटाला…तहसीलदार अमिता सिंह गिरफ्तार:चेहरा छिपाती दिखी, 127 फर्जी खातों...

श्योपुर बाढ़ राहत घोटाला…तहसीलदार अमिता सिंह गिरफ्तार:चेहरा छिपाती दिखी, 127 फर्जी खातों में 2.57 करोड़ ट्रांसफर; 25 पटवारी समेत कई अधिकारी रडार पर

मध्य प्रदेश की श्योपुर पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है। 2021 में बड़ौदा तहसील में राहत राशि वितरण के दौरान करीब ढाई करोड़ रुपए का घोटाले हुआ है। अमिता सिंह पर फर्जीवाड़ा कर अपात्रों को मुआवजा बांटने का आरोप है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही आरोपी अधिकारी को विजयपुर तहसीलदार के पद से हटा दिया गया था। पुलिस ने उन्हें ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया। श्योपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें शिवपुरी जेल भेज दिया गया। इस दौरान अमिता सिंह चेहरा छिपाती नजर आई। ऑडिट जांच में फर्जी भुगतान का खुलासा जांच में सामने आया कि तत्कालीन तहसीलदार ने दस्तावेजों में हेरफेर कर वास्तविक बाढ़ पीड़ितों के बजाय अपात्र और काल्पनिक नामों पर राहत राशि जारी की। कागजों में फर्जीवाड़ा कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया।
सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फिर गिरफ्तारी बड़ौदा पुलिस के अनुसार, अमिता सिंह के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अमिता सिंह की अग्रिम जमानत याचिकाएं पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। 127 फर्जी खातों में ट्रांसफर हुए करोड़ों 2021 में आई बाढ़ के बाद बड़ौदा तहसील में 794 हितग्राहियों के नुकसान का आकलन किया गया था। राहत वितरण के दौरान 127 फर्जी खातों में करीब 2.57 करोड़ रुपए ट्रांसफर होने का मामला सामने आया। ऑडिट में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें कुछ लोगों से राशि की वसूली भी की गई। 110 आरोपी, 25 पटवारी शामिल जांच के दौरान एसडीओपी बड़ौदा रहे प्रवीण अष्ठाना ने 25 पटवारी समेत कुल 110 लोगों को आरोपी बनाया था। इस सूची में अमिता सिंह तोमर का नाम भी शामिल था, जो उस समय बड़ौदा में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थीं। पटवारियों के परिजन के खातों में संदिग्ध लेन-देन के संकेत भी मिले हैं। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई संभव श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि घोटाले का दायरा और बढ़ सकता है। मामले में शामिल अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह विवादों में रहीं राहुल गांधी को बताया था ‘खान’, प्रियंका पर की थी टिप्पणी श्योपुर से पहले अमिता सिंह गुना में पदस्थ थीं, जहां वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी विवादित रही थीं। उन्होंने एक पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘राहुल खान’ लिखा था। उन्होंने लिखा था- “बकरे और बीफ खाने वाले ब्राह्मण राहुल खान और वाड्रा परिवार 100 करोड़ हिंदुओं के देश पर राज करने का सपना पाले हैं।” अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा की एक फोटो भी लगाई थी। प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने लिखा था- “कैमरा सामने आते ही मुंह छिपाकर लंदन में दारू पी रही हैं।” हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी, जिसे लेकर कांग्रेस ने उनके खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया था। सोशल मीडिया पर 11 हजार फॉलोवर तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फेसबुक पर उनके 11 हजार फॉलोवर हैं। अमिता सिंह तोमर 2011 में टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 50 लाख रुपए जीत चुकी हैं। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें MP की तहसीलदार को SC से झटका, याचिका खारिज:श्योपुर बाढ़ घोटाले में गिरफ्तारी की आशंका; कोर्ट ने कहा- राहत का आधार नहीं मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील में पदस्थ तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वर्ष 2021 के बहुचर्चित बाढ़ राहत घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी है। कोर्ट ने माना कि मामले में राहत देने का कोई ठोस आधार नहीं बनता। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here