शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदी स्थित थीम रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बड़ौदी निवासी 28 वर्षीय हेमंत रावत पुत्र शिवराज रावत की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हेमंत रावत अपनी बाइक से थीम रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट की वजह पता करने में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हेमंत की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी या किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
