Homeछत्तीसगढ़शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती के पिता को मारा-चाकू,VIDEO:सीने और पीठ...

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती के पिता को मारा-चाकू,VIDEO:सीने और पीठ में किए 6 वार; सरनेम बदलकर भेजा था रिश्ता

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का प्रपोजल ठुकराने से नाराज युवक ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने घर के पास स्थित गैरेज में बाइक बनवाते समय पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात गैरेज में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद युवक मौके से भाग निकला। वहीं, घायल युवती के पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरनेम बदल कर रिश्ते की बात चलाई थी। जब यह बात लड़की वालों को पता चली तो उन्होंने साफ इनकार दिया। ऐसे में नाराज युवक ने बदला लेने की फिराक में था और सोमवार को मौका पाते ही युवती के पिता पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- सरनेम मरावी, लेकिन बताया मानिकपुरी जानकारी के अनुसार कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाला साहिल मरावी सिविल लाइन में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसने शुरुआत में खुद को साहिल मानिकपुरी बताकर मोहितदास मानिकपुरी के परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद शादी की बातचीत शुरू हुई। बाद में परिवार को उसके असली सरनेम मरावी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार ने किराए का मकान छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। गैरेज में घुसकर किया हमला सोमवार सुबह करीब 11 बजे पिता मोहितदास मानिकपुरी घर के पास स्थित गैरेज में अपनी बाइक बनवाने गए थे। इसी दौरान साहिल वहां चाकू लेकर पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने मोहितदास के सीने और पीठ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चाकू से किए 6 वार, CCTV आया सामने हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि गैरेज में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में आरोपी युवक पीड़ित पर एक के बाद एक कुल 6 बार चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि चाकू लगने के बावजूद घायल व्यक्ति हमलावर का विरोध करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में आरोपी खुद ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रिश्तेदार बोले- 2 दिन पहले की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना से दो दिन पहले साहिल ने बीच सड़क पर युवती के साथ मारपीट भी की थी, जिससे वह बेहोश हो गई थी। मामले की शिकायत लेकर परिवार सिविल लाइन थाने पहुंचा था, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि पुलिस ने केवल आवेदन लेकर उन्हें वापस भेज दिया था। रिश्तेदारों का आरोप है कि अगर उसी समय पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना को रोका जा सकता था। हालांकि, इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी किशोर केंवट ने परिवार के थाने आने और शिकायत करने की बात से इनकार किया है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में सरेराह गैंगवार, दो गुटों में चला चाकू, VIDEO: कार के सामने आई स्कूटी को लेकर विवाद;दोनों गुटों में चलाए लात-घूंसे, फिर मार दिया चाकू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार की शाम युवकों के दो गुटों में गैंगवार हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को पकड़कर जमकर लात-घूंसे से पीटा। वहीं, युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे एक युवक घायल हो गया। युवकों के चाकूबाजी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक हाथ-मुक्का और चाकू चलाते नजर आ रहे हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here