छत्तीसगढ़ में बीच सड़क मारपीट के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। बिलासपुर और कोरबा में मामूली बात पर 2 पक्षों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पहला मामला कोरबा का है, जहां शराब लेने के दौरान भीड़ में हाथ टकराने पर मारपीट हो गई। दूसरा मामला बिलासपुर का है, जहां होटल से खाना लेकर लौट रहे युवक को विवाद के बाद बदमाशों ने पीट दिया। मारपीट की तस्वीरें देखिए… पहला मामला – हाथ टकराने पर मारपीट घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र की है। 11 अप्रैल की रात 10 बजे निहारिका स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया। शराब लेने के दौरान भीड़ में हाथ टकराने के कारण बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। एक युवक ने शराब दुकान पर तैनात सुरक्षाकर्मी के डंडे से दूसरों पर हमला कर दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष ने भी उसे पकड़कर लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद मामला शांत हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 14 अप्रैल को पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस और गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके कृत्य को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135-3 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों में ये शामिल दूसरा मामला- बदमाशों ने युवक को पीटा दूसरा मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। जहां सिरगिट्टी के गणेश नगर निवासी शेख इकबाल नाम का युवक 13 अप्रैल की रात खाना लेने रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल गया था। वह खाना पैक कराकर लौट रहा था। तभी रास्ते में लक्की दास और पंकज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों युवकों ने उससे गाली-गलौज की और अपने कई दोस्तों को बुला लिया। गाली देने से मना करने पर सभी बदमाशों ने मिलकर घेरकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। देर रात तक संचालित होता है होटल रेलवे स्टेशन से लगे मुल्कराज होटल देर रात तक खुला रहता है। जिसके कारण यहां युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का कहना है कि इसी वजह से क्षेत्र में देर रात मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। पहले भी कई बार इसी होटल के सामने मारपीट की घटनाएं हो चुकी है लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में लड़की को फ्लाइंग KISS देने पर मारपीट:बर्थडे मनाने कैफे आई थी, कुर्सी फेंककर हमला करने का VIDEO वायरल राजधानी रायपुर के एक कैफे में लड़की को फ्लाइंग किस देने पर मारपीट हो गई। 13 मार्च की रात अपने दोस्तों के साथ 3 लड़कियां रेलवे स्टेशन के कैफे लाइट में बर्थ डे सेलिब्रेट करने पहुंची थी। वहां मौजूद कुछ लड़के नशे की हालत में लड़कियों को देख कमेंट्स कर छेड़ने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
