Homeमध्यप्रदेशशराब तस्करी में मंत्री के प्रतिनिधि का भतीजा गिरफ्तार:कार से 29 पेटी...

शराब तस्करी में मंत्री के प्रतिनिधि का भतीजा गिरफ्तार:कार से 29 पेटी अवैध शराब जब्त; ढाबे और किराना दुकान पर खपाने की थी तैयारी

खंडवा जिले के खालवा में सोमवार तड़के पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 29 पेटी (290 लीटर) शराब जब्त की है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार चला रहे ढाबा संचालक अमित भाटी को गिरफ्तार किया है, जो केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके के प्रतिनिधि का भतीजा है। वहीं, उसका दूसरा साथी पुलिस की गाड़ी देखकर मौके से फरार हो गया। जब्त की गई शराब आदिवासी क्षेत्रों के ढाबों और किराना दुकानों पर सप्लाई की जानी थी। ढाबे और किराना दुकान की आड़ में बेचते थे शराब
खालवा पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अमित भाटी का खालवा में नदी किनारे एक ढाबा है, जहां वह ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसता है। अमित के साथ कार में कोठा गांव का रहने वाला फूलसिंह भी मौजूद था, जो किराना दुकान की आड़ में शराब बेचता है। फूलसिंह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। रसूख के चलते अब तक बची हुई थी गर्दन
ढाबा संचालक आरोपी अमित भाटी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। आरोपी अमित के काका रामचंद्र भाटी केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के करीबी हैं और क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि के तौर पर सक्रिय हैं। इसी रसूख और साक्ष्यों के अभाव में पुलिस अब तक अमित पर ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। लेकिन सोमवार तड़के करीब 4 बजे गश्त के दौरान छनेरा की तरफ से शराब लाते समय वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शराब माफिया के सिंडिकेट से कमीशन पर लाते थे माल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित और फूलसिंह ने यह अवैध शराब छनेरा की एक शराब दुकान से खरीदी थी। इस दुकान का संचालन बड़े शराब कारोबारियों के सिंडिकेट द्वारा किया जाता है। आदिवासी बहुल खालवा क्षेत्र में इस सिंडिकेट का बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। क्षेत्र के होटल, ढाबे और किराना संचालक इसी सिंडिकेट से मोटे कमीशन पर शराब खरीदकर अपने व्यवसाय की आड़ में अवैध रूप से बेचते हैं। रसूखदार होने के कारण इन पर आसानी से कार्रवाई नहीं हो पाती थी। 290 लीटर शराब के साथ स्विफ्ट कार जब्त
खालवा थाना प्रभारी (टीआई) जगदीश सिंदिया ने बताया, “रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने स्विफ्ट कार को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। कार के अंदर से 29 पेटी शराब मिली है, जिसमें कुल 290 लीटर शराब की मात्रा पाई गई है।” उन्होंने आगे बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। सोमवार सुबह 5 बजे मामला दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here