राहुल गांधी आज ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ आज ममता बनर्जी भी जंतर-मंतर पहुंचेंगी। वहीं, आज राज्यों में SIR को लेकर प्रदर्शन है। इसी बीच केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिलने वाली मौजूदा ‘Z+’ सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। उनके घर, दफ्तर और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। दोनों जंतर-मंतर से 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए थे। 6 अक्टूबर को I.N.D.I.A. ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। पुलिस ने रोका तो राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था।
