Homeमध्यप्रदेशवाटरपार्क से लौट रहे श्योपुर के बिजलीकर्मियों की कार पलटी:एक की मौत,...

वाटरपार्क से लौट रहे श्योपुर के बिजलीकर्मियों की कार पलटी:एक की मौत, दो गंभीर घायल; कोटा-बूंदी हाईवे पर टायर फटने से हुआ हादसा

कोटा-बूंदी हाईवे (एनएच-52) पर रविवार शाम श्योपुर बिजली कंपनी के पांच आउटसोर्स की बलेनो कार का टायर फट गया। टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। छुट्टी मनाने कार से गए थे कोटा पुलिस के मुताबिक, श्योपुर बिजली कंपनी में आउटसोर्स पर काम करने वाले पंकज मांझी, सुनील बालोठिया, दिलशाद, सोनू जांगिड़ और विनोद बाथम रविवार को छुट्टी होने के कारण कोटा के बिलकुंडम वाटर पार्क घूमने गए थे। शाम करीब 4 बजे सभी दोस्त कार से वापस श्योपुर लौट रहे थे। डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह पिचक गई कार लौटते समय कोटा-बूंदी हाईवे पर वेदांता कॉलेज से करीब एक किलोमीटर आगे हादसा हुआ। अचानक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी और सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। 30 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत इस हादसे में 30 साल के पंकज मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील बालोठिया (28) और दिलशाद को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार दो अन्य साथियों सोनू जांगिड़ और विनोद बाथम को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्योपुर में परिजनों को खबर दे दी गई है, जिनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here