Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटेन में भारतीय मूल के इमाम को उम्रकैद; जिन्न का डर...

वर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटेन में भारतीय मूल के इमाम को उम्रकैद; जिन्न का डर दिखाकर लड़कियों का यौन शोषण करता था

ब्रिटेन में भारतीय मूल के पूर्व इमाम अब्दुल हलीम खान को लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने आरोपी को रेप, बच्चों के साथ यौन अपराध और यौन शोषण समेत 21 मामलों में दोषी माना है। 54 साल का आरोपी अब कम से कम 20 साल जेल में रहेगा। लंदन पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को धार्मिक और आध्यात्मिक ताकत वाला व्यक्ति बताता था। वह लड़कियों को कहता था कि उन पर ‘जिन्न’ या बुरी आत्मा का असर है। इसी बहाने वह उनका यौन शोषण करता था। पीड़ितों में 12 साल तक की बच्चियां भी शामिल थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 2004 से 2015 के बीच 7 महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया। वह ईस्ट लंदन की बांग्लादेशी मुस्लिम कम्युनिटी में इमाम होने का फायदा उठाकर लोगों का भरोसा जीतता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ितों को डराता था कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो उनके परिवार पर ‘काला जादू’ का असर होगा। इसी डर से कई लड़कियां सालों तक चुप रहीं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- ISIS का दूसरा सबसे बड़ा लीडर मारा गया; अमेरिका-नाइजीरिया के जाइंट ऑपरेशन में ढेर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आतंकी संगठन ISIS के दूसेर सबसे बड़े कमांडर अबू बिलाल अल मिनुकी के मारे जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने नाइजीरियाई सेना के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ट्रम्प ने कहा कि यह ऑपरेशन बहुत ही प्लानिंग के साथ और बेहद मुश्किल तरीके से अंजाम दिया गया। वह अफ्रीका में छिपा हुआ था और वहीं उसे निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक यह आतंकी दुनिया के सबसे एक्टिव आतंकियों में से एक था और उसे खत्म करने के लिए काफी समय से उस पर नजर रखी जा रही थी। ट्रम्प के मुताबिक, मिनुकी के मारे जाने से आईएसआईएस के वैश्विक ऑपरेशन को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार को धन्यवाद दिया और ‘गॉड ब्लेस अमेरिका’ भी लिखा। इससे पहले जून 2023 में बाइडेन सरकार ने मिनुकी को ‘स्पेशली डिजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित किया था। जब अमेरिका किसी व्यक्ति या संगठन को दुनिया के लिए खतरनाक आतंकवादी मान लेता है, तो उसे इस सूची में डाल देता है। जिस व्यक्ति या संगठन को यह दर्जा मिल जाता है, उसके ऊपर कई सख्त पाबंदियां लग जाती हैं। जैसे उसकी अमेरिका में मौजूद सारी संपत्ति फ्रीज कर दी जाती है, कोई भी अमेरिकी नागरिक या कंपनी उससे लेन-देन नहीं कर सकती और उसे आर्थिक व वित्तीय तौर पर पूरी तरह अलग-थलग करने की कोशिश की जाती है। मिनाकी के और भी कई नाम बताए गए थे, जिनमें अबुबकर मैनोक और अबोर मैनोक भी शामिल थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here