Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प की बेटी टिफनी भारत दौरे पर, पति के साथ अक्षरधाम...

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प की बेटी टिफनी भारत दौरे पर, पति के साथ अक्षरधाम और ताजमहल पहुंचीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलुस के साथ भारत दौरे पर हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। दोनों ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर मंदिर यात्रा को शानदार अनुभव बताया। इसके अलावा वे ताजमहल भी गए। दोनों की ताजमहल यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। टिफनी ट्रम्प, डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं। उन्होंने 2022 में माइकल बोलुस से शादी की थी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- भारत तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहा, दोनों देश मिलकर नई तकनीकों पर काम कर रहे अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि भारत तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के साथ सेना को आधुनिक बना रहा है। अमेरिका भी भारत के साथ मिलकर रक्षा उत्पादन और नई तकनीकों पर काम कर रहा है। सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगसेथ ने कहा कि भारत हाई-एंड सैन्य ऑपरेशन संभालने के लिए मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्षमता तैयार कर रहा है। भारत खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। हेगसेथ ने आगे कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र दुनिया का सबसे अहम इलाका बन चुका है और यहां सुरक्षा बनाए रखने में अमेरिकी सेना की बड़ी भूमिका है। उन्होंने देशों से अपनी रक्षा तैयारियों में ज्यादा निवेश करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर हुए हैं, लेकिन कोई भी देश क्षेत्र में दबदबा नहीं बना सकता। ट्रम्प पूरी तरह फिट, मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर बोले- राष्ट्रपति की सेहत शानदार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प बेहतरीन स्वास्थ्य में हैं और राष्ट्रपति की जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट हैं। डॉक्टर शॉन पी. बारबाबेला ने बताया कि ट्रम्प का 26 मई को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में पूरा मेडिकल चेकअप हुआ। रिपोर्ट में उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता को भी शानदार बताया गया। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल के टेस्ट, लैब रिपोर्ट और 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया। इसमें हार्ट, फेफडे, दिमाग और शरीर की कुल फिटनेस की जांच शामिल थी। डॉक्टरों ने कहा कि ट्रम्प का व्यस्त शेड्यूल, लगातार मीटिंग्स और नियमित शारीरिक गतिविधियां उनकी फिटनेस बनाए रखने में मदद कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here