Homeमध्यप्रदेशवर्ग-3 के 7हजार शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया कल से:400 को म्यूचुअल...

वर्ग-3 के 7हजार शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया कल से:400 को म्यूचुअल ट्रांसफर का लाभ; एक सप्ताह में करना होगा जॉइन

एमपी में वर्ग-3 के करीब 7 हजार चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। 400 शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा देने के बाद अब विभाग पदस्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। शाला आवंटन के बाद चयनित शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित स्कूलों में जॉइन करना होगा। इसी दिन वर्ग-2 के चयनित शिक्षकों के लिए वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। 400 शिक्षकों को मिली म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने शाला आवंटन की प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग का कहना है कि शिक्षकों की पदस्थापना होने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ग-3 के शिक्षकों की पदस्थापना 15 अगस्त तक करने की तैयारी थी। हालांकि, चयनित शिक्षकों के सामने पदस्थापना स्थल को लेकर गतिरोध की स्थिति सामने आई। इसके बाद विभाग ने पहली बार चयनित शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी। इसके तहत शिक्षकों को आपस में संपर्क कर स्थानांतरण के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया। करीब 400 चयनित शिक्षकों ने इस सुविधा का लाभ लिया। इस प्रक्रिया के कारण शाला आवंटन में कुछ देरी हुई, लेकिन अब सोमवार से आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एक सप्ताह में करना होगा जॉइन आयुक्त के मुताबिक वर्ग-3 में करीब 7 हजार शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी। शाला आवंटन के बाद चयनित शिक्षकों को संबंधित स्कूल में जॉइनिंग के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इससे सरकारी स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग भी सोमवार से स्कूल शिक्षा विभाग वर्ग-2 के चयनित शिक्षकों के लिए वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी सोमवार से शुरू करेगा। इसमें प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के अनुसार स्कूल आवंटित किए जाएंगे। विभाग के मुताबिक वर्ग-3 के चयनित शिक्षकों की जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस कैटेगरी में भी वेटिंग काउंसलिंग जल्द शुरू की जाएगी। वर्ग-1 की पदस्थापना सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ग-1 के चयनित शिक्षकों की पदस्थापना का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले में सितंबर के पहले सप्ताह में फैसला आने की संभावना है। कोर्ट के फैसले के बाद वर्ग-1 के शिक्षकों की रुकी हुई पदस्थापना प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here