Homeमध्यप्रदेशवक्फ की 253 एकड़ जमीन पर बवाल:भोपाल के ताजुल मस्जिद के बाहर...

वक्फ की 253 एकड़ जमीन पर बवाल:भोपाल के ताजुल मस्जिद के बाहर मुस्लिम त्योहार कमेटी का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता पर लगाया आरोप

रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की कथित 253 एकड़ जमीन के सौदे को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में जुम्मे की नमाज के बाद ताजुल मस्जिद परिसर के बाहर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया और मामले में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आरोप लगाया कि वक्फ की संपत्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं और इसमें प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कांग्रेस नेता इरफान दुर्रानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वक्फ की जमीनों के लेन-देन का मामला केवल बाड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें भोपाल तक फैली हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियां मुस्लिम समाज की अमानत हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित संस्थाओं व प्रशासन की है। यदि किसी ने इन जमीनों की खरीद-फरोख्त या बंदरबांट में भूमिका निभाई है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कमेटी ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी की जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जमीनों के सौदों में किन-किन लोगों की भूमिका रही और किस स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here