दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, आजादपुर में रामलीला में बुधवार शाम उन्होंने कहा- हर एक राम को मारना होगा। AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके भाषण के वीडियो का एक हिस्सा शेयर किया है। CM रेखा कहती हैं- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा न हो जाए। AAP ने कहा- आज हर सनातनी और राम भक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शर्मिंदा है। यह बेशर्मी की हद है और भाजपा की राम-विरोधी मानसिकता को दिखाता है। कांग्रेस बोली- पीएम ने रामराज्य को मारा, रेखा गुप्ता राम को मार रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका कक्कड़ ने CM रेखा गुप्ता और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- रेखा गुप्ता राम को मार रही हैं, मोदी जी ने पहले ही रामराज्य को मार दिया है। पूरे विवाद पर भाजपा की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। 13 अक्टूबर को रामलीला में शामिल हुई थीं रेखा गुप्ता रेखा गुप्ता ने 13 अक्टूबर को आजादपुर के केवल पार्क में आयोजित रामलीला में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया। इस दौरान भाजपा विधायक राजकुमार भाटिया भी वहां मौजूद थे।
