Homeमध्यप्रदेशरीवा के बेला-चोरहटा बायपास पर फंसे 200 ट्रक:जाम की वजह से यात्रियों...

रीवा के बेला-चोरहटा बायपास पर फंसे 200 ट्रक:जाम की वजह से यात्रियों की ट्रेन छूटी; लोग बोले- खाने के लिए कुछ नहीं मिल रहा

सतना-रीवा रोड स्थित बेला बायपास और चोरहटा बायपास पर शुक्रवार को दिन भर यानी सुबह और शाम को भी जाम लगा रहा। जाम के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। बताया गया कि 200 से ज्यादा ट्रक जाम में फंस गए, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को निकालने के प्रयास शुरू किए। रीवा से एडिशनल एसपी भावना मरावी भी मौके पर मौजूद रहीं। अधिकारियों की निगरानी में यातायात को व्यवस्थित करने और फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया गया। जिससे यातायात बहाल हो सका। लंबे जाम का असर आम यात्रियों पर भी पड़ा। रीवा से सतना जाने वाले कई यात्रियों की ट्रेन जाम के कारण छूट गई। यात्रियों को समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बेला और चोरहटा बायपास पर भारी वाहनों का लगातार बढ़ता दबाव और बीहर नदी पुल से जुड़ी यातायात पाबंदियां जाम की प्रमुख वजहों में शामिल हैं। इससे पहले भी इस मार्ग पर भारी वाहनों के दबाव के चलते लंबा जाम लग चुका है। ट्रक चालकों ने बताई परेशानी
ट्रक चालक रामलाल ने बताया कि कई घंटे से जाम में फंसे हैं। आगे और पीछे दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतार लगी है। गाड़ी आगे बढ़ाने की जगह नहीं मिल रही है। खाने-पीने और पानी तक की परेशानी हो रही है। ट्रक चालक सुरेश यादव ने बताया कि जाम इतना लंबा है कि समझ नहीं आ रहा कब तक रास्ता खुलेगा। भारी वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण स्थिति बिगड़ी है। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्थित करने में लगे हैं, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने से परेशानी बनी हुई है। ट्रक चालक मोहम्मद इरफान ने बताया कि लंबे समय से वाहन खड़ा है। जाम के कारण समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। रास्ता नहीं खुला तो माल पहुंचाने में और देरी होगी। प्रशासन को भारी वाहनों के लिए अलग से व्यवस्था करनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक, रीवा में पिछले 24 घंटे से बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी। इसके चलते कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। चोरहटा बायपास पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बनाई और फंसे वाहनों को निकालने के लिए मार्ग को व्यवस्थित किया। पुलिसकर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहकर यातायात को सुचारु कराने में जुटे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here