Homeविदेशरिपोर्ट- अमेरिका-इजराइल इस हफ्ते ईरान पर हमला कर सकते हैं:बिजली प्लांट-रिफाइनरी निशाने...

रिपोर्ट- अमेरिका-इजराइल इस हफ्ते ईरान पर हमला कर सकते हैं:बिजली प्लांट-रिफाइनरी निशाने पर होंगे; ट्रम्प बोले- ईरान पर भरोसा खत्म हो रहा

अमेरिका और इजराइल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बिजली संयंत्रों और तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा सकता है। इस सैन्य योजना पर शुक्रवार को कैंप डेविड में हुई ट्रम्प की कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि “वे झूठ बोलते हैं, बातचीत की बात करते हैं, लेकिन बार-बार अपना वादा तोड़ देते हैं।” दूसरी तरफ ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो उसका जवाब पूरी तैयारी के साथ दिया जाएगा। उनके मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में अमेरिका और इजराइल के अहम सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री से बात: विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कारोबारी जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। 2. ईरान जंग में 16 भारतीयों की मौत: इस साल पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 10 नाविक शामिल हैं। सरकार ने संसद में इसकी जानकारी दी। 3. पेंटागन ने मांगे 18.2 अरब डॉलर: अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) ने ईरान युद्ध के दौरान इस्तेमाल की गई मिसाइलों का भंडार फिर से भरने के लिए 18.2 अरब डॉलर (करीब 1.59 लाख करोड़ रुपए) की आपात फंडिंग मांगी है। 4. IRGC सदस्यों के शव ईरान पहुंचे: ईरानी मीडिया के मुताबिक, इराक में हाल के अमेरिकी और सऊदी हमलों में मारे गए IRGC के पांच सदस्यों के शव शुक्रवार को ईरान लाए गए। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here