Homeदेशराहुल बोले- महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हुआ:रिजिजू से पूछा-...

राहुल बोले- महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हुआ:रिजिजू से पूछा- 3 साल बाद भी कानून लागू क्यों नहीं, परिसीमन से क्यों जोड़ा

राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से सर्वसम्मति से पास हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था। लेकिन तीन साल बाद भी कानून लागू नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल किया कि महिला आरक्षण कानून को लागू करने में देरी क्यों हो रही है और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सरकार से 2023 में पारित कानून को बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की। राहुल ने भारतीय महिलाओं के हक को लेकर बयान दिया दरअसल, राहुल ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि भारत की महिलाओं को खुद को एक्सप्रेस करने की, कल्पना करने की मंजूरी नहीं है। कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं खुद को एक्सप्रेस न करें। रिजिजू ने उनके बयान पर रिप्लाई करते हुए लिखा था कि ये कांग्रेस की तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज लगता है। राहुल के मन में महिलाओं को लेकर बदलाव आया है। उम्मीद है कि कांग्रेस बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा पूरा मामला, 3 पॉइंट्स में समझें… कानून लागू होने के बावजूद महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलने का मुद्दा विपक्ष उठाता रहा है और इसे पूरी तरह लागू करने की बात कहता रहा है। जबकि सरकार इसके लिए परिसीमन और जनगणना से जुड़ी शर्तों का हवाला देती रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here