Homeछत्तीसगढ़रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से मोबाइल की लूट:बाइक सवार बदमाश...

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से मोबाइल की लूट:बाइक सवार बदमाश छीनकर भागे, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे भाजपा विधायक

रायपुर में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब कौशिक पैदल चल रहे थे, तभी झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके, रायपुर पुलिस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट की इस वारदात की पुष्टि की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के तुरंत बाद कौशिक ने पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। रेकी के बाद लूट पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बदमाश बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से मौके से भाग निकले। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले रेकी की होगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कांग्रेस ने कमिश्नरेट सिस्टम पर उठाए सवाल घटना की जानकारी होने के बाद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम की वर्किंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, कि बीजेपी नेताओं के साथ वारदात हो रही है। हाई अलर्ट के बीच शहर में वारदात हुई है। कमिश्नरी लागू होने के बाद लगातार अपराध बढ़ रहा है। कमिश्नरेट पुलिस केवल गाड़ी मालिकों को चालान भेजने का काम कर रही है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चाकू अड़ाकर BJYM नेता से मोबाइल-कैश की लूट…VIDEO: रायपुर में पीछा करने पर दो दोस्तों पर जानलेवा हमला; एक के हाथ से चाकू हुआ आर-पार रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) नेता के साथ लूट हुई है। आरोपियों ने BJYM नेता के दो दोस्तों पर चाकू से हमला भी किया है। हमले में एक दोस्त के पैर और दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आई है। चाकू हाथ से आर-पार हो गया है। दोनों का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here