Homeछत्तीसगढ़रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज परफॉर्मेंस, VIDEO:फैंस की फरमाइश पर...

रायपुर-मुंबई फ्लाइट में सोनू निगम का सरप्राइज परफॉर्मेंस, VIDEO:फैंस की फरमाइश पर गाया- कल हो न हो, तुझे लगे ना नजरिया…बिजुरिया-बिजुरिया

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों को लाइव म्यूजिक सुनने का मौका मिला। 20 नवंबर को रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोनू निगम मौजूद थे। यात्रियों की फरमाइश पर उन्होंने गाने गाए। इस दौरान कुछ देर के लिए प्लेन का माहौल म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा हो गया। यात्रियों ने खूब एन्जॉय किया और इस खास पल को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाइट में यात्रियों ने ही सोनू निगम से गाने सुनाने की गुजारिश की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’ और ‘बिजुरिया’ जैसे मशहूर गाने सुनाए। सोनू निगम को अपने बीच गाते देख यात्री काफी रोमांचित हो गए। कई यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। देखिए तस्वीरें… लोग बोले- फ्लाइट में ही कॉन्सर्ट हो गया कमलेश जैन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने सोनू निगम का यह वीडियो शेयर किया है। इस पर लोगों ने कमेंट किया कि फ्लाइट में ही कॉन्सर्ट हो गया। वहीं, कई लोगों ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उन्हें सोनू निगम के साथ सफर करने और उन्हें लाइव सुनने का मौका मिला। ओरियाना फेस्ट के लिए रायपुर आए थे सोनू निगम दरअसल, सोनू निगम 19 नवंबर को रायपुर एम्स के ओरियाना फेस्ट में शामिल होने पहुंचे थे। एम्स में आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद वे 20 नवंबर को मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को उनके साथ सफर करने का मौका मिला और यह यादगार पल सामने आया। तीन दशक से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं सोनू निगम सोनू निगम हिंदी फिल्म संगीत के लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक, देशभक्ति और भक्ति गीतों सहित कई तरह के गाने गाए हैं। ‘कल हो ना हो’, ‘संदेसे आते हैं’, ‘ये दिल दीवाना’, ‘सूरज हुआ मद्धम’ और ‘अभी मुझ में कहीं’ उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 32 भाषाओं में गाए 6 हजार से ज्यादा गाने सोनू निगम अब तक 32 भाषाओं में 6 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं। 1995 में गुलशन कुमार ने एक बार फिर सोनू को फिल्म बेवफा सनम में गाना गाने का मौका दिया। 1997 में उन्होंने फिल्म बॉर्डर में रूप कुमार राठौड़ के साथ मिलकर ‘संदेशे आते हैं’ गाना गाया। अजान के खिलाफ बयान देकर फंसे थे सोनू, मुंडवाया सिर सोनू निगम ने अजान के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- भगवान सबका भला करे, लेकिन मैं एक नॉन मुस्लिम हूं और मुझे रोज सुबह इस आवाज से उठना पड़ता है। कब ये जबरदस्ती वाला धर्म खत्म होगा। इसके अलावा सोनू ने सुबह-सुबह अजान के दौरान एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उनका इस तेज आवाज से सिरदर्द होता है। लाउड स्पीकर को पूरी तरह बैन कर दिया जाना चाहिए। ………………… इससे जुड़ी यह भी खबर पढ़ें… सिंगर राहगीर बोले- बचपन की याद है ‘बाल-भास्कर’: पैसे बचाकर खरीदता था, राजनांदगांव में ‘ये जो हंस रही है दुनिया’ पर झूमे लोग मशहूर सिंगर और गीतकार राहगीर राजनांदगांव पहुंचे, ‘काव्य कुंभ’ में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में उन्होंने न केवल अपने संगीत के सफर और छत्तीसगढ़ से जुड़े एक्सपीरियंस को शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here