Homeछत्तीसगढ़रायपुर- पार्षद ने किया ऑपरेटर का मर्डर:शराब पीते समय बहस हुई, महासमुंद...

रायपुर- पार्षद ने किया ऑपरेटर का मर्डर:शराब पीते समय बहस हुई, महासमुंद ले जाकर पीटा, सबूत मिटाने रेत में गाड़ा शव; 4 अरेस्ट

राजधानी रायपुर के मोनेट कपंनी के ऑपरेटर का महासमुंद में मर्डर हुआ है। 22 मई की रात ग्राम नकटा में भुवनेश्वर यादव (31) ने नोहर दास (35) के साथ बैठकर शराब पी थी। नोहर मंदिर हसौद में निर्दलीय पार्षद है। इस दौरान उनके बीच पानी को लेकर विवाद हो गया और नशे में भुवनेश्वर ने नोहर दास को ये कहकर थप्पड़ मारा कि तू पार्षद बन गया है, तो बड़ा आदमी बन गया है। थप्पड़ से नाराज पार्षद ने अपने 2 साथियों संग मिलकर भुवनेश्वर को कार से महासमुंद ले गए। वहां उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए उसका शव महानदी किनारे रेत में दफना दिया था। 28 मई को पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पार्षद समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले देखिए 3 तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, भुनेश्वर यादव (31) नकटी ग्राम का रहने वाला था। वह मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। 22 मई की शाम से लापता था। परिजनों ने मंदिर हसौद थाने में भुनेश्वर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना वाले दिन मंदिर हसौद की शराब भट्ठी के पास भुनेश्वर दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पानी को लेकर उसका झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि भुवनेश्वर और निर्दलीय पार्षद नोहर रात्रे के बीच गाली-गलौज हो गई। गुस्से में पार्षद अपने दोस्तों अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे के साथ मिलकर भुवनेश्वर को कार में बैठाकर महासमुंद के महानदी किनारे ले गया। वहां तीनों ने भुनेश्वर की हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पिटाई की। मारपीट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की साजिश रची। गड्ढा खोदकर शव दफनाया इसके बाद आरोपियों ने नांदगांव निवासी अपने एक रिश्तेदार श्रवण जांगडे की मदद से शव को ठिकाने लगाया। उन्होंने महानदी किनारे एक टापूनुमा स्थान पर गड्ढा खोदकर भुनेश्वर के शव को दफना दिया था। इधर, पुलिस भुनेश्वर की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को जांच में भुनेश्वर का लास्ट लोकेशन का पता चला, जो मंदिर हसौद के आसपास था। इसके बाद पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसे आखिरी बार नोहर दास रात्रे और उसके कुछ साथियों के साथ शराब पीते देखा गया था। तब से वह लापता था। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला इसके बाद पुलिस संदेह के आधार पर पुलिस ने तीनों को ​हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस की टीम महासमुंद पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बताए गए जगह पर खुदाई करवाई गई, जहां से युवक का शव बरामद कर लिया गया। क्योंकि घटनास्थल महासमुंद थाना क्षेत्र में था, ऐसे में महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई की। मर्ग कायम कर आरोपियों पर हत्या की धारा (बीएनएस 103, 238 और 3(5)) लगाई है। आरोपियों में ये शामिल ASP ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि मामले में पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पति से आखिरी बार रात करीब 10 बजे बात हुई थी, इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद 3 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। ………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. दूसरी-पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्रधान आरक्षक को मार-डाला:छिपकर की शादी, आरोपी ने धोखे से बुलाया, खुरपी से की हत्या, शव रेत में दफनाया छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो बच्चों की महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पढे़ं पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here