Homeछत्तीसगढ़रायपुर- ट्यूशन जा रहे बच्चे को पानी टैंकर ने कुचला,VIDEO:चक्के के नीचे...

रायपुर- ट्यूशन जा रहे बच्चे को पानी टैंकर ने कुचला,VIDEO:चक्के के नीचे आया फिर भी खड़ा हुआ, तड़पकर गई जान; ड्राइवर फरार

राजधानी रायपुर में ट्यूशन जा रहे 15 साल के बच्चे को पानी टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इसका CCTV भी सामने आया है, हादसा सड्डू के शासकीय स्कूल के पास हुआ। गाड़ी के चक्के चढ़ने के बाद भी बच्चा उठकर खड़ा हुआ था, हालांकि वह फिर गिरा और दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (26 मई) को महावीर शर्मा सड़क किनारे पैदल बैग टांगे ट्यूशन जा रहा था, तभी तेज रफ्तार टैंकर वहां से गुजरा और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। महावीर सड्डू इलाके में ही रहता था। वहीं, टैंकर ड्राइवर की पहचान हो गई है, वह फरार है। हादसे की तस्वीरें देखिए… घटना के बाद सदमे में माता पिता हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, बच्चे को इस हालत में तुरंत पास में ही इत्सा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद से माता पिता सदमे में है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने इलाके के और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। महावीर शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सड्डू के LIG 104 सेक्टर-1 का रहने वाला है। टैंकर ड्राइवर की पहचान हो गई है। उसकी तलाश जारी है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बछड़े को कार से कुचलकर मारने का VIDEO: बिलासपुर में गाड़ी चढ़ाने के बाद भागा ड्राइवर, बछड़े को चाटकर उठाने की कोशिश करती रही गाय छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कार सवार ने बछड़े पर कार चढ़ा दिया। मौके पर ही बछड़े की मौत हो गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। कार चढ़ाने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। मौके से भाग निकला। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here