Homeछत्तीसगढ़रायपुर के कारोबारी की पुर्तगाल में हार्ट अटैक से मौत:40 लोगों के...

रायपुर के कारोबारी की पुर्तगाल में हार्ट अटैक से मौत:40 लोगों के साथ एजुकेशनल टूर पर थे; शव लाने एंबेसी-PMO से मदद की अपील

छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। डॉक्यूमेंटेशन पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अजय सुंदर भारत के 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से 2 लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने इंडियन एंबेसी, PMO और प्रशासन से शव भारत लाने सहयोग की अपील की है। साथी नीरज बाजपेयी शव लाने कर रहे पूरी फॉर्मेलिटी इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि, टूर में अजय के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी बॉडी लाने के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे हैं। एंबेसी, प्रशासन और PMO से बॉडी लाने मदद की अपील परिवार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया है कि नीरज बाजपेयी को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दिया जाए। जिससे पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए अजय सुंदर निहलानी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद की अपील की है। बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हुई थी मौत बता दें कि रायपुर में 3 महीने पहले ही बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इससे पहले बैडमिंटन खेलते ही हुए युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। वहीं रायपुर में ही छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट बताए जाते थे। अंबिकापुर में भी एक युवा कारोबारी स्कूटी शुरू करने के दौरान गिरे और मौत हो गई। एक युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आया था। अब पढ़िए ये 4 केस केस- 01 13 अगस्त 2025 को अंबिकापुर में चलती बाइक पर युवक को हार्ट अटैक आ गया। युवक बाइक सहित सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद लौट गई। करीब घंटेभर तक युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा। एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने शव को ऑटो में रखकर हॉस्पिटल पहुंचाया। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। केस-02 35 साल के मृतक हिमांशु श्रीवास्तव रायपुर की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थे। वह सेक्टर 4 भिलाई का रहने वाले थे और रायपुर के खुशी इनक्लेव अमलीडीह में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। 23 मई 2025 को हिमांशु सप्रे शाला स्कूल में बैडमिंटन खेलने के बाद रेस्ट करने के लिए कोर्ट थोड़ा बाहर निकलकर जमीन पर बैठे। कुछ देर बात करने के दौरान ही अचानक मुंह के बल गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। जहां से लोग उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। केस-03 3 फरवरी 2025 की सुबह खबर आई कि एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन हो गया। नेता-अफसर जो भी उन्हें जानते थे, इस मौत से दुखी और हैरत में थे। राजेश करीब 41 साल के थे, वो अपने पीछे 8 साल का बेटा, 15 साल की बेटी छोड़ गए। दिखने में बिल्कुल फिट राजेश को लेकर ये बात सामने आई कि अचानक आए हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ। केस-04 3 मई को अंबिकापुर के युवा बस कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूटी में बैठते समय अचानक हार्ट में दर्द हुआ, फिर नीचे गिर गया। इसका लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी (35 साल) के रूप में हुई। वह ओल्ड बाबरा बस के संचालक थे। शुक्रवार की शाम संगम चौक के पास अपनी स्कूटी स्टार्ट करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। अब सवाल ये उठ रहे हैं फिट और यंग लोगों को भी अचानक हार्ट अटैक क्यों आ रहे? क्या कोविड काल के बाद ऐसा अधिक हो रहा? क्या इसके कोई स्पेसिफिक कारण हैं? इंसान को कैसे पता चले कि उनके दिल में चल क्या रहा है? क्या वो अंदर से बीमार है? दैनिक भास्कर की टीम ने मेकाहारा के डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी के हेड डॉ स्मित श्रीवास्तव से भी बातचीत की- डॉक्टर बोले- शक होने पर हार्ट का चेकअप जरूर करवाएं डॉ स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि हार्ट के ज्यादातर मरीज तंबाकू और गुड़ाखू का सेवन करने वाले हैं। यही कॉमन प्रॉब्लम मिली है, जिसकी वजह से हार्ट की बीमारी बढ़ रही। 50 प्रतिशत केस में यह देखा गया है कि लोगों की सीधे मौत भी हो जाती है। हार्ट अटैक की समस्या प्रमुख रूप से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होती है। इसके अलावा फेफड़ों में क्लॉटिंग, ब्रेन में ब्लीडिंग, ड्रग्स लेने या दिल की किसी बीमारी की वजह से भी हार्टअटैक आ सकता है। किसी भी प्रकार का शक होने पर डॉक्टर से सलाह लें। क्या होता है हार्ट अटैक ? हमारे हार्ट की ब्लड सप्लाई तीन तरफ से होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है। 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है और ब्लड की पंपिंग बंद हो जाती है। इसे ही हार्ट अटैक कहते हैं। प्रीमैच्योर हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं? भारत में इस वक्त युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में ये देखने को मिला है कि बिना किसी लक्षण के अचानक हार्ट अटैक आता है और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है। हार्ट अटैक से पहले कई मामलों में लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- सीने में दर्द, भारीपन और जकड़न, एसिडिटी जैसा महसूस होना, बाएं कंधे या बाएं हाथ में दर्द महसूस होना, सांस फूलना। ……………………… रायपुर की ये खबर भी पढ़िए… रायपुर में सराफा कारोबारी ने किया सुसाइड:डायरी में बेटे की याद का जिक्र, बेटे-पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले सराफा कारोबारी ने गुरुवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here