Homeमध्यप्रदेशराजा रघुवंशी मर्डर-चारों आरोपियों की 4 पाइंट पर जमानत नामंजूर:शिलाॅन्ग कोर्ट ने...

राजा रघुवंशी मर्डर-चारों आरोपियों की 4 पाइंट पर जमानत नामंजूर:शिलाॅन्ग कोर्ट ने नहीं मानी सोनम जैसी समानता की बात; ट्रायल में देरी का तर्क भी खारिज

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के चर्चित हत्याकांड के 4 प्रमुख आरोपियों को लंबे समय तक जेल में ही रहना पड़ सकता है। शिलॉन्ग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत 4 आरोपियों की जमानत याचिकाएं गुरुवार (7 मई) को खारिज कर दी थीं। इस फैसले का विस्तृत आदेश अगले दिन शुक्रवार को जारी किया गया। चारों आरोपियों ने अपनी याचिकाओं में सोनम रघुवंशी के समान आधार होने, ट्रायल में देरी और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने के तर्क दिए थे। यह भी दावा किया था कि उन्हें गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, कोर्ट ने उनके सभी तर्क खारिज कर दिए। कानून के जानकारों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद अब इन चारों आरोपियों को बेल मिलना मुश्किल है। ऐसे में वे लंबे समय तक जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। वहीं, मेघालय सरकार ने आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में 12 मई को सुनवाई होगी। अब जानिए, वकीलों ने किस आधार पर बेल मांगी थी दूसरी बार खारिज हुई राज की जमानत याचिका राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम को जमानत मिलने के बाद राज कुशवाह ने पहली बार बेल के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि राज ने पिछली याचिका और मामले से जुड़ी जानकारी नहीं दी थी। अब दूसरी बार भी कोर्ट ने राज की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही आकाश, आनंद और विशाल की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी गईं। सोनम की बेल के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई इस मामले में आरोपी सोनम को मिली जमानत पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मेघालय सरकार ने सोनम को मिली बेल को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सरकार की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि सोनम की जमानत तत्काल प्रभाव से खारिज की जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रायल में कोई बाधा न आए। सरकार की इस अपील पर हाईकोर्ट में 12 मई को महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। यह दिन इस केस के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। यदि हाईकोर्ट सरकार के तर्कों से सहमत होता है, तो सोनम को दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। मंत्री बोले- हाईकोर्ट फैसला करेगा मेघालय के गृह मामलों के प्रभारी उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत को मेघालय हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने कहा, “मुझे इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हमने पहले ही हाईकोर्ट में अपील कर दी है। अब उच्च न्यायालय को फैसला करने दें। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में कोई कमी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और विशेष जांच टीम (SIT) ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है और वे पूरी तरह से सुसज्जित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालती प्रक्रियाओं में कभी-कभी एक अदालत जमानत दे देती है तो दूसरी उसे रोक देती है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई चूक नहीं हुई है।

————— ये खबर भी देखें… राजा रघुवंशी हत्याकांड के 4 आरोपियों की बेल खारिज मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिलांग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम को जमानत इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। पढ़ें पूरी खबर… जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजा मर्डर- सोनम बोली- मर्डर प्लान राज ने बनाया इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच पुलिस शिकंजे में आने के बाद दरार आनी शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के DIG डेविस एनआर मारक ने कहा- दोनों में से कौन मास्टरमाइंड है? इसका खुलासा तब होगा, जब उनका आमना-सामना कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here