केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर के वरिष्ठ नेताओं का भोपाल पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के कई दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा राज्यों के कृषि मंत्री शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राजनाथ, ओम बिरला सहित कई सीएम आज आएंगे शांति भोज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता सुवेन्दु अधिकारी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भोपाल आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा और सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
