Homeमध्यप्रदेशरतलाम में सराफा व्यापारी के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:एक करोड़ की...

रतलाम में सराफा व्यापारी के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:एक करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी, पूर्व बजरंग दल नेता समेत दो आरोपी दबोचे

रतलाम में 21 दिन पहले सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग करवाने वाले मास्टर माइंड बजरंग दल के पूर्व नेता विनोद उर्फ वीनू शर्मा व उसके साथी अजय यादव को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मास्टर माइंड वीनू शर्मा ने 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 40 लाख में सुपारी लेकर सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग कराई थी। शहर के डीडी नगर थाना अंतर्गत सैफी नगर में 19 जून की दोपहर सराफा व्यापारी कमल जैन के घर पर दो बाइक से आए चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली खिड़की को चीरते हुए घर के अंदर चली गई थी। कुछ ही दूरी पर व्यापारी की पत्नी सो रही थी। वह बच गई नहीं तो गोली उन्हें लग सकती थी। व्यापारी ने बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा पर धमकाने व फायरिंग कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। सराफा व्यापारी कमल जैन के बेटे व सरवन के सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी के बीच शेयर मार्केट व एमसीएक्स के लेनदेन को लेकर विवाद था। फायरिंग के एक दिन पहले ही सराफा व्यापारी ने सरवन थाने में आदित्य सोमानी के खिलाफ 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए धमकाने का केस दर्ज कराया था। इसके अगले दिन ही उनके घर फायरिंग हो गई थी। 40 लाख की सुपारी ली पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद उर्फ वीनू शर्मा ने पूछताछ में बताया कि सरवन के सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी ने सराफा व्यापारी कमल जैन के बेटे दिव्यांश से 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 40 लाख रुपए में सुपारी दी थी। वसूली के लिए उसके घर पर गोली चलवाई। पुलिस ने वीनू शर्मा व उसके साथ अजय यादव को सागोद और मोरवनी के बीच बन रहे ब्रिज के पास से बुधवार देर शाम को पकड़ा। वीनू के पास से एक देसी पिस्टल कारतूस के साथ जब्त की है। साथियों के साथ मिल रची थी साजिश डीडी नगर थाना पुलिस के अनुसार ने वीनू ने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। फायरिंग करने वालों को बुलाया। एक करोड़ रुपए की पूरी वसूली होने के बाद ही रुपए देना तय हुआ था। फायरिंग के पहले वीनू रुपए वसूलने के लिए सराफा व्यापारी व परिवार को दो बार धमकी दे चुका था। उसने साथियों के साथ उसके घर पर जाकर धमकी दी थी। इसके अलावा बाजार में सराफा व्यापारी दिव्यांश को बुलाकर धमकी दी। सजायाफ्ता है वीनू शर्मा आरोपी बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक वीनू शर्मा को पूर्व में हथियार के साथ पकड़ाने के मामले में 3 साल की सजा भी हो चुकी है। वह जमानत पर बाहर था। जबकि फायरिंग करने वाला आरोपी वसीम उर्फ पांडू हिंदू नेता कपिल सांखला की हत्या का आरोपी भी रहा है। जिन्होंने मदद की वह भी बनेंगे आरोपी फायरिंग के बाद से पुलिस वीनू शर्मा को तलाश रही थी। लेकिन वह अपने दोस्तों की मदद से गुजरात, राजस्थान में छिपा था। इसके अलावा प्रदेश में भी होशंगाबाद, देवास व इंदौर में कुछ दिन रहा। बुधवार शाम दोनों के लिए रतलाम जिले में आने के इनपुट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि आरोपियों को रुकवाने वाले दोस्तों क जांच की जा रही है। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी तक यह हो चुके है गिरफ्तार सफायरिंग करने वाला विनित उर्फ चुचू बड़गोतिया. बाइक चलाने वाला भोला पाटीदार, साजिश में शामिल योगेंद्रसिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा, विकास टांक, पिस्टल बेचने वाला अर्जुन सिसोदिया निवासी नयागांव, सुपारी देने वाला आदित्य सोमानी, धमकी देने वाला कन्हैयालाल सोलंकी, बाइक देने वाला रवींद्र राजन, दूसरी बाइक देने वाला अजय चौहान उर्फ गट्टू, अर्जुन ने जिससे पिस्टल खरीदी सिराज खान गिरफ्तार हो चुके हैं। यह सभी अभी जेल में हैं। वसीम पठान व अदनान शेरानी अभी फरार हैं। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here