Homeदेशरंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन:भीड़ ने सामान...

रंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन:भीड़ ने सामान जलाया; दिल्ली में होली पर युवक की हत्या हुई थी

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी में प्रशासन ने रविवार को मर्डर के आरोपियों के घर बुलडोजर से ढहा दिए। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस मौजूद रही। इसके साथ ही आठवें आरोपी इमरान उर्फ बंटी (38) को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 4 मार्च को होली पर रंग का गुब्बारा फेंकने पर हुए विवाद में निमामुद्दीन समेत कई लोगों ने तरुण (26) नाम के पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने 6 मार्च को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया था। बुलडोजर एक्शन की 2 तस्वीरें… बच्ची ने गुब्बारा फेंका, मुस्लिम महिला पर छीटें पड़े दरअसल, 4 मार्च को होली वाले दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में तरुण सिंह (26) के घर की 11 साल की बच्ची छत से नीचे रंग के गुब्बारे फेंक रही थी। उसने एक गुब्बारा अपने ताऊ पर फेंका। पानी के छींटे रास्ते से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़े। तरुण के बड़े भाई अरुण के मुताबिक महिला इस पर नाराज हुई। उसका तरुण के परिवार से विवाद हुआ। तरुण के परिवार ने महिला से माफी मांगी, लेकिन महिला उन्हें अपशब्द कहती रही। इसके बाद महिला वहां से चली गई। अरुण ने बताया कि कुछ समय बाद महिला के परिवार के 20-25 लोग क्रिकेट बेट, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए। उन लोगों ने हमला कर दिया। इस समय तरुण दोस्तों के साथ होली खेलने गया था, लेकिन वह भी लौट आया। कुछ लोगों ने तरुण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तरुण को जमकर पीटा, इससे भी मन नहीं भरा तो बड़ा सा पत्थर लेकर तरुण की छाती पर मार दिया। तरुण के पिता और परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। बाद में गंभीर घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि गली के किनारे पर कुछ लोग तरुण पर लाठी, बेट, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर रहे हैं। गली में भीड़ मौजूद है। पीड़ित परिवार तरुण को बचाने की कोशिश कर रहा है। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की घटना के बाद माहौल न बिगड़े इसके लिए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। यहां पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। 6 मार्च: विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन किया घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-वितर करने के बाद ट्रैफिक खोला था। 7 मार्च: आरोपी निजामुद्दीन के घर का सामान जलाया गया 7 मार्च को घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी निजामुद्दीन के घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा उनके घर का सामान भी जला दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस इलाके की ड्रोन से निगरानी कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here