Homeदेशत्रिपुरा में गांव वालों ने BSF जवानों पर किया हमला:3 घायल; 6...

त्रिपुरा में गांव वालों ने BSF जवानों पर किया हमला:3 घायल; 6 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने से नाराज गांव वालों ने BSF जवानों पर हमला कर दिया। हमले में 3 जवान घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर तस्करी की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सीएम माणिक साहा ने घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राज्य में अब तक BSF जवानों पर हमले की 3 घटनाएं हुई हैं। अप्रैल 2024 में दुर्गापुर गांव में तस्करी रोकने के दौरान भीड़ ने जवानों पर हमला किया था। इसमें 3 जवान घायल हुए थे। वहीं, नवंबर 2025 में बिशालगढ़ में संदिग्ध पशु तस्करों को रोकने पर भीड़ ने BSF की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। इस घटना में 5 जवान घायल हुए थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here