Homeदेशयूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:ओडिशा में अधिकारियों को...

यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:ओडिशा में अधिकारियों को छुट्‌टी से वापस बुलाया; 2.37 लाख से ज्यादा लोग रिलीफ कैंप भेजे गए

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का नया क्षेत्र बना है इसके चलते IMD ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 15 जिलों में सोमवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरलम में आज मौसम साफ रहेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इधर, ओडिशा में लगातार 2 दिन से हो रही भारी बारिश से बालासोर, भद्रक और जाजपुर में जनजीवन पर असर पड़ा है। अबतक 2.37 लाख से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंप पहुंचाया गया है। ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो छुट्टी पर थे, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा है। भद्रक, मयूरभंज, क्योंझर और बालासोर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। उत्कल यूनिवर्सिटी के कई पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 18 अगस्त 19 अगस्त देश के प्रमुख शहरों का तापमान

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here