Homeमध्यप्रदेशबीजेपी की राष्ट्रीय टीम का ऐलान कभी भी....:एमपी से 7 नेताओं के...

बीजेपी की राष्ट्रीय टीम का ऐलान कभी भी….:एमपी से 7 नेताओं के नाम, पहली बार के दो विधायक भी रेस में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी टीम यानी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कभी भी कर सकते हैं। नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश से बीजेपी के करीब 7 नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें से दो मध्य प्रदेश से पहली बार के विधायक हैं। हिमाद्री सिंह शहडोल से दूसरी बार की सांसद हिमाद्री सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल की जा सकती हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 46 साल के हैं। ऐसे में उनकी टीम में बीजेपी की टीम में हिमाद्री अंडर-40 ट्राइबल लीडर हैं। 38 साल की हिमाद्री नितिन नवीन की टीम में एमपी से सबसे प्रबल दावेदार हैं।
हिमाद्री के बडे़ राजनीतिक परिवार का प्रभाव एमपी के विंध्य से लेकर छत्तीसगढ़ तक है। उनके पिता मंत्री और मां सांसद रहीं हैं। गजेन्द्र पटेल 51 साल के गजेन्द्र पटेल खरगोन से दूसरी बार के सांसद हैं। गजेन्द्र सिंह पटेल 2017 में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। 2019 में पहली बार खरगोन (ST) से लोकसभा सांसद चुने गए। 2021-22 में उन्हें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। 2024 में वे लगातार दूसरी बार खरगोन से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। कविता पाटीदार 52 साल की कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद हैं। वे इंदौर की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाली कविता बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री भेरूलाल पाटीदार की बेटी हैं। उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया जा सकता है। बीजेपी के 33 फीसदी महिला आरक्षण और ओबीसी राजनीति में भी कविता फिट बैठती हैं। वीडी संगठन के बजाए बन सकते हैं मंत्री खजुराहो से सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त(VD)शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बजाए केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में लिया जा सकता है। वीडी शर्मा को केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। पहली बार के दो विधायक भी रेस में शामिल बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एमपी से जिन नए युवा चेहरों को मौका देने पर चर्चा हुई है उनमें जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे और शाजापुर जिने की कालापीपल से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का नाम शामिल है। अभिलाष और घनश्याम चंद्रवंशी दोनों ही पहली बार के विधायक हैं। अभिलाष पांडे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्य: डॉ मोहन यादव, राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, प्रदीप भंडारी, लाल सिंह आर्य, हेमंत खंडेलवाल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य: फग्गन सिंह कुलस्ते, संध्या राय ये खबर भी पढ़ें… मोदी मंत्रिमंडल में मिल सकता है संध्या राय को मौका मोदी कैबिनेट के संभावित विस्तार में मध्यप्रदेश की सियासत फिर सुर्खियों में है। मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेजी से चल रही है। मध्य प्रदेश से भिंड सांसद संध्या राय का नाम मंत्रिमंडल की रेस में सबसे आगे है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here